राब‌र्ट्सगंज में जल निकासी के लिए होगा नाले का निर्माण

राब‌र्ट्सगज नगर पालिका क्षेत्र के लोगों को अब जल निकासी जैसी बड़ी समस्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 05:13 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 05:13 PM (IST)
राब‌र्ट्सगंज में जल निकासी के लिए होगा नाले का निर्माण
राब‌र्ट्सगंज में जल निकासी के लिए होगा नाले का निर्माण

जागरण संवाददाता, सोनभद्र: राब‌र्ट्सगज नगर पालिका क्षेत्र के लोगों को अब जल निकासी जैसी बड़ी समस्या से निजात मिलेगी। शासन ने यहां नाला निर्माण के लिए 3383.95 लाख रुपये स्वीकृत किया है, जिसमें से 945.5 लाख रुपये कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस को अवमुक्त कर दिया गया है। इस धन से नाले का निर्माण कराया जाएगा। रविवार को सदर विधायक की मौजूदगी में विभागीय अधिकारियों ने नगर का सर्वेक्षण किया। सोमवार से इस पर कार्य शुरू कराया जाएगा। राब‌र्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में जल निकासी बड़ी समस्या है। इसके लिए यहां लाखों रुपये पहले भी खर्च हो चुके हैं लेकिन जल निकासी का कोई मुकम्मल इंतजाम नहीं हो सका था। बारिश के मौसम में नगर की कई बस्तियों में लोगों के घरों में पानी घुस जाता है और सड़क पर भी पानी जमा हो जाता है। इससे लोगों को पैदल आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ती है। घरों में पानी घुसने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो जाता है। अब जल्द ही लोगों को इससे निजात मिलेगी। क्योंकि शासन ने इसके लिए धन अवमुक्त कर दिया है। विधायक सदर भूपेश चौबे ने बताया कि रविवार को विभागीय अधिकारियों के साथ नगर क्षेत्र का सर्वेक्षण किया गया और कहां से काम शुरू होगा इसको लेकर चर्चा की गई है। सोमवार से काम शुरू कर दिया जाएगा। विधायक भूपेश चौबे और नगर पालिका चेयरमैन वीरेंद्र कुमार जायसवाल का कहना है कि जल निकासी की बड़ी समस्या का जल्द ही निदान करा दिया जाएगा। इस मौके पर कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबंधक श्रीप्रकाश त्रिपाठी, स्थानीय अभियंता भाष्कर मौर्य, ठेकेदार व नगर के लोग भी मौके पर उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी