बेविनार से जुड़ें, घर पर रहकर करें योग

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि आयुष मंत्रालय की ओर से सप्तम् अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को बेविनार के जरिए मनाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 10:13 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 10:13 PM (IST)
बेविनार से जुड़ें, घर पर रहकर करें योग
बेविनार से जुड़ें, घर पर रहकर करें योग

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि आयुष मंत्रालय की ओर से सप्तम् अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को बेविनार के जरिए मनाया जाएगा।

डीएम ने अपील किया है कि समस्त अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक व छात्र आयुष कवच एप अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड करें और योग दिवस चैलेंज प्रतियोगिता में भाग लें। घर पर ही रहकर 21 जून की सुबह सात बजे से 45 मिनट समय की कामन योग प्रोटोकाल को ड्रील करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करें। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के संबंध में अधिक जानकारी मोबाइल नंबर-9005572204, 8318886509, 7985116874 व 9473868113 पर प्राप्त कर सकते हैं। बांटा मास्क, टीकाकरण के लिए किया प्रेरित

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार दुबे ने शुक्रवार को घोरावल विधानसभा में करमा ब्लाक के न्याय पंचायत सिरसिया ठकुराई के ग्राम गनेशपुर, धौरहरा, करकोनी, सिरविट, जेठी व सिरसिया में लोगों को मास्क वितरित किया। इसके अलावा टीकाकरण के लिए भी प्रेरित किया। इस दौरान दशरथ त्रिपाठी, घोरावल विधानसभा के पूर्व-उपाध्यक्ष त्रिपुरारी मिश्रा, प्रिस त्रिपाठी, रमेश राम, पवन पटेल, ओम प्रकाश राम, अखिलेश मौर्या व अनिल कुमार उपस्थित रहे। मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास के लिए हेल्पलाइन जारी

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : जिला समन्वयक उप्र कौशल विकास मिशन संजय कुमार ने बताया कि दुनिया में मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे खतरनाक अनुपात में बढ़ रहे हैं। ऐसे में सरकार ने मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास हेल्पलाइन 'किरन' (1800-599-0019) की शुरूआत की है। इसकी सेवा 24 घंटे जारी रहेगी। यह हेल्पलाइन देश भर में 600 से अधिक मनोवैज्ञानिकों और मनोचिकित्सकों की मदद से 13 भाषाओं में विभिन्न मानसिक स्वास्थ्य मुद्दों के कारण संकटग्रस्त लोगों को समाधान प्रदान करेगी।

chat bot
आपका साथी