डीएम का आदेश बेअसर, नहीं जला अलाव

जासं गोविदपुर (सोनभद्र) जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद म्योरपुर कस्बे में अलाव नहीं जलवाया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। कोहरा के साथ ही गलन भी बढ़ गई है। जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को ग्राम पंचायतों में अलाव जलाने का निर्देश दिया है लेकिन बीडीओ डीएम के

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Dec 2019 06:42 PM (IST) Updated:Sun, 22 Dec 2019 06:42 PM (IST)
डीएम का आदेश बेअसर, नहीं जला अलाव
डीएम का आदेश बेअसर, नहीं जला अलाव

जासं, गोविदपुर (सोनभद्र) : जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद म्योरपुर कस्बे में अलाव नहीं जलवाया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। कोहरा के साथ ही गलन भी बढ़ गई है। जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को ग्राम पंचायतों में अलाव जलाने का निर्देश दिया है लेकिन, बीडीओ बेफिक्र बने हुए हैं।

भाजपा नेता सुजीत कुमार सिंह ने अलाव जलाने की मांग करते हुए बताया कि डीएम के आदेश के बावजूद भी चट्टी व चौराहों पर अलाव का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। ठंड में सबसे अधिक परेशानी वृद्धों व यात्रियों को हो रही है। यह भी बताया कि हर वर्ष तहसील प्रशासन द्वारा अलाव का बंदोबस्त किया जाता था लेकिन, बड़े अभी तक तहसील क्षेत्र में अलाव नहीं जलाया जा रहा है। भाजपा नेता ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए म्योरपुर सहित ग्रामीण अंचलों में अलाव जलवाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी