कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों की सुविधाओं का जाना हाल

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने सोमवार को कोविड-19 के लेबिल-2 अस्पताल में भर्ती संक्रमित मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जांच कराई। इस दौरान जन स्वास्थ्य व खान-पान को देखा गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 07:10 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 07:10 PM (IST)
कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों की सुविधाओं का जाना हाल
कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों की सुविधाओं का जाना हाल

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने सोमवार को कोविड-19 के लेबिल-2 अस्पताल में भर्ती संक्रमित मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जांच कराई। इस दौरान जन स्वास्थ्य व खान-पान को देखा गया। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर शैलेन्द्र कुमार मिश्रा ने कोविड नियंत्रण कंट्रोल रूम जाकर कोविड-19 लेबिल-2 अस्पताल में भर्ती मरीजों की लिस्ट से सीधे वार्ता की। मरीजों से सुबह से लेकर रात तक मिलने वाली सुविधाओं के बारे पूछा। डिप्टी कलेक्टर ने एल-2 अस्पताल में भर्ती घोरावल निवासी अशोक कुमार यादव, कन्हैया लाल, रेनुसागर निवासी जयनाथ पाण्डेय, दुद्धी निवासी अविनाश तिवारी, घोरावल निवासी शिवप्रसाद व अनिता से सीधे वार्ता की। वार्ता के दौरान एल-2 अस्पताल में भर्ती मरीजों ने बताया कि सुबह नाश्ते के रूप में काढ़ा व दलिया, दोपहर खाने के रूप में दाल-चावल, सब्जी, रोटी और रात्रि के खाने में सोयाबीन व आलू की सब्जी, दाल, चावल रोटी मिलती है। दवाओं के बारे में मरीजों ने संतोष व्यक्त किया। साफ-सफाई को लेकर मरीजों ने असंतोष व्यक्त किया। कहा कि नियमित साफ-सफाई न होने से स्थिति खराब हो रही है।

chat bot
आपका साथी