सेवा कुंज आश्रम का डीएम व एसपी ने देखा हाल

स्थानीय ब्लाक के चपकी स्थित सेवा कुंज आश्रम में गुरुवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पहुंचकर वहां राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों का जायजा लिया। हेलीपैड सड़क मरम्मत सहित अन्य सुविधाओं को देखने के बाद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। आश्रम के प्रभारी ने यहां शौचालय का इंतजाम कराने का अनुरोध किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 07:24 PM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 06:07 AM (IST)
सेवा कुंज आश्रम का डीएम व एसपी ने देखा हाल
सेवा कुंज आश्रम का डीएम व एसपी ने देखा हाल

जासं, बभनी (सोनभद्र): स्थानीय ब्लाक के चपकी स्थित सेवा कुंज आश्रम में गुरुवार को जिलाधिकारी एस. राजलिगम व पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने तैयारियों का जायजा लिया। आश्रम के प्रभारी ने यहां शौचालय का इंतजाम कराने का अनुरोध किया।

29 नवंबर को देश के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति राम नाथ कोविद के आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला सक्रिय है। दोनों अधिकारियों ने सर्वप्रथम हेलीपैड, सड़क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तत्पश्चात छात्रावास का अवलोकन कर आश्रम के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। सेवा समर्पण संस्थान के सह संगठन मंत्री आनंद जी ने जिलाधिकारी को बताया कि आगामी 20 नवंबर से खेल-कूद सहित कई कार्यक्रम आयोजित हैं। जिनका समापन 29 नवम्बर को महामहिम द्वारा किया जाएगा। जिसमें 20 नवम्बर से ही पांच हजार लोग आश्रम में ठहरेंगे। जिनके शौचालय की व्यवस्था नहीं है। तीन सौ शौचालय की मांग जिलाधिकारी से करने के साथ स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था कराने का प्रस्ताव दिया, जिसे जिलाधिकारी ने गम्भीरता पूर्वक सुनकर व्यवस्था कराने की बात कही। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस दौरान सेवा कुंज आश्रम के संरक्षक वीरेंद्र नारायण शुक्ल, अध्यक्ष श्रीराम पाठक, राज्य सभा सदस्य राम सकल, विधायक हरिराम चेरो, संजीव कुमार गोंड़, आलोक चतुर्वेदी, केंद्र प्रमुख कृष्ण गोपाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी