दिव्यांग को मिली ट्राई साइकिल

स्थानीय राम मंदिर प्रांगण में राम मंदिर महिला मंडल के नेतृत्व में एक जरूरतमंद दिव्यांग को ट्राई साइकिल दिया गया। मौके पर महिला मंडल की अध्यक्ष सुमन खत्री ने बताया कि राम मंदिर महिला मंडल के सदस्यों के सहयोग से सामाजिक कार्य करते हुए जरूरतमंदों की मदद की जाती रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Apr 2019 06:08 PM (IST) Updated:Wed, 24 Apr 2019 06:08 PM (IST)
दिव्यांग को मिली ट्राई साइकिल
दिव्यांग को मिली ट्राई साइकिल

जासं, ओबरा (सोनभद्र) : स्थानीय राम मंदिर प्रांगण में राम मंदिर महिला मंडल के नेतृत्व में एक जरूरतमंद दिव्यांग को ट्राई साइकिल दी गई। मौके पर महिला मंडल की अध्यक्ष सुमन खत्री ने बताया कि राम मंदिर महिला मंडल के सदस्यों के सहयोग से सामाजिक कार्य करते हुए जरूरतमंदों की मदद की जाती रही है। बताया कि गत कई दिनों से नगर के एक जरूरतमंद व्यक्ति को चिह्नित कर उसे ट्राई साइकिल सहित अन्य घरेलू उपयोग की सामग्री दी गई है। वहीं सदस्य अंजू भाटिया ने बताया कि महिला मंडल का यह 115 वां कार्यक्रम संपन्न हुआ है। इस दौरान मंडल की सदस्यों द्वारा संगीत मय सुंदरकांड का पाठ भी किया गया। इस अवसर पर लक्ष्मी मल्होत्रा, किरण श्रीवास्तव, शीला, अंजू गोयल, अर्चना, निर्मला, नीता चौबे, इंद्राणी, ममता गोयल, संतोष गोयल, हरपति, सावित्री, कृष्णा, विनीता आदि  मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी