जिला बदर आरोपित गांव से गिरफ्तार, चालान

रायपुर थाना क्षेत्र के पड़री गांव से गुरुवार को पुलिस ने जिला बदर किए गए आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसका चालान कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 04:57 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 04:57 PM (IST)
जिला बदर आरोपित गांव से गिरफ्तार, चालान
जिला बदर आरोपित गांव से गिरफ्तार, चालान

जागरण संवाददाता, खलियारी (सोनभद्र) : रायपुर थाना क्षेत्र के पड़री गांव से गुरुवार को पुलिस ने जिला बदर किए गए आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसका चालान कर दिया गया है।

रायपुर थाना प्रभारी विश्वज्योति राय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि छह माह के लिए जिला बदर किया गया आरोपित पड़री गांव विजय कांत यादव गांव में है। वह हर दिन गांव में घूम रहा है। जानकारी मिलते ही गुरुवार की सुबह पुलिस को एक टीम पड़री गांव पहुंच गई। विजयकांत घर के पास मौजूद था और जैसे ही वह पुलिस को देखा, भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। उन्होंने बताया कि कोर्ट के आदेश का उलंघन करने के आरोप में विजयकांत के खिलाफ स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर उसका चालान कर दिय गया है।

chat bot
आपका साथी