आरंगपानी, सांगोबांध में धान क्रय केंद्र न बनाने से नाराजगी

जागरण संवाददाता सांगोबांध (सोनभद्र) म्योरपुर ब्लाक के न्याय पंचायत सांगोबांध व आरंगपानी में

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 06:06 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 06:06 PM (IST)
आरंगपानी, सांगोबांध में धान क्रय केंद्र न बनाने से नाराजगी
आरंगपानी, सांगोबांध में धान क्रय केंद्र न बनाने से नाराजगी

जागरण संवाददाता, सांगोबांध (सोनभद्र) : म्योरपुर ब्लाक के न्याय पंचायत सांगोबांध व आरंगपानी में इस वर्ष धान क्रय केंद्र न बनाए जाने से किसानों में नाराजगी है। किसानों का कहना है कि हम लोग ऊंचे दाम पर रासायनिक खाद व हाइब्रिड तथा प्रमाणित बीज खरीद कर खेती करते हैं और धान की फसल होने पर उसे कोई पूछता ही नहीं है। व्यापारी फायदा उठाकर 10 से 12 रुपये प्रति किग्रा धान खरीदते हैं। कुछ साल पूर्व सांगोबांध में दो धान क्रय केंद्र हुआ करता था। पिछले साल न्याय पंचायत सांगोबांध, आरंगपानी को मिलाकर एक धान क्रय केंद्र आरंगपानी बनाया गया था, लेकिन इस साल दोनों क्रय केंद्र समाप्त कर दिए गए हैं। सहकारी समिति के सचिव रामाशंकर यादव का कहना है कि हमने काफी प्रयास किया लेकिन दोनों समितियों को धान क्रय केंद्र नहीं बनाया गया। सब मार्केटिग इंस्पेक्टर राजेश सिंह का कहना है कि क्षेत्र में बाभनडीहा गोदाम में धान क्रय केंद्र बनाया गया है। धान खरीद कब किया जाएगा इस पर वह कोई जवाब नहीं दे सके। यही हाल चैनपुर समिति का है। क्षेत्र के किसानों का आरोप है कि जिसकी सेटिग होती है उसका धान क्रय किया जाता है और बाकी किसान धान बिक्री का पंजीयन कराके क्रय केंद्र का चक्कर लगाते रहते हैं। किसान रामज्ञान, प्रद्युम्न प्रजापति, प्रभु, शीशपाल, कन्हैया लाल, रामदेव, राजेश्वर, हरदेव, नामदेव, रामदेव, वासुदेव, शिवप्रसाद, रामाशंकर, रामनरेश, परमानंद पांडे आदि ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है और मांग किया है कि किसानों का धान क्रय केंद्रों पर समय से खरीदा जाए।

chat bot
आपका साथी