करजी टोला में फैली बीमारी, अब तक तीन की मौत

जागरण संवाददाता ओबरा (सोनभद्र) रेणुकापार की कई ग्राम पंचायतों में बीमारियों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र के पनारी जुगैल परसोई चतरवार अगोरी खास सहित अन्य पंचायतों में भी मलेरिया बुखार सहित कई बीमारियों की खबरें आने लगी हैं। वर्ष 2019 की तरह पुन ग्राम पंचायत अगोरी खास के करजी टोला में मलेरिया सहित कई बीमारियों ने दस्तक दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 10:38 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 10:38 PM (IST)
करजी टोला में फैली बीमारी, अब तक तीन की मौत
करजी टोला में फैली बीमारी, अब तक तीन की मौत

जागरण संवाददाता, ओबरा (सोनभद्र) : रेणुकापार की कई ग्राम पंचायतों में बीमारियों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र के पनारी, जुगैल, परसोई, चतरवार, अगोरी खास सहित अन्य पंचायतों में भी मलेरिया बुखार सहित कई बीमारियों की खबरें आने लगी हैं। वर्ष 2019 की तरह पुन: ग्राम पंचायत अगोरी खास के करजी टोला में मलेरिया सहित कई बीमारियों ने दस्तक दी है। पिछले एक सप्ताह में करजी में तीन बच्चों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार की देर रात भी करजी निवासी गुड्डू के डेढ़ वर्षीय पुत्र संतोष की मौत हो गई। इससे पहले बीते मंगलवार को विनय (28) पुत्र राम सनेही की तबियत खराब होने पर राब‌र्ट्सगंज के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बीते 13 सितंबर को भी विजय (9) पुत्र मुन्ना की भी बुखार से मौत हो गई थी। कई मौतों के बाद पुन: गांव में दहशत का माहौल है। वर्ष 2019 में ही दुर्गम करजी टोले में त्रासदी भरी स्थिति पैदा हुई थी। इस टोले में छह ग्रामीणों की मौत के साथ दर्जनों मरीज सामने आए थे। इनमें पांच मौतें तो 24 घंटे के दौरान ही हो गई थी। इसमें भी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हुई थी। करजी टोला की तमाम मौतों की खबर दैनिक जागरण में प्रकाशित होने के बाद इस गांव में चिकित्सा व्यवस्था पहुंच पाई थी। शनिवार को भी गांव में कई घरों में लोग बीमारी से ग्रसित थे। इनमें बुल्लू बैगा के पुत्र की भी तबीयत खराब है। वर्ष 2019 में बुल्लू के दो पुत्र सुखदेव (10) और मन्नू (3) की मौत हो गई थी। शनिवार को ओबरा तहसीलदार सुनील कुमार के साथ पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दर्जनों मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। दो मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेजा गया है। एक मरीज का इलाज बड़गवां में किया जा रहा है। टीम द्वारा दवाइयों का भी वितरण किया गया है।

chat bot
आपका साथी