नवाह्न पाठ महायज्ञ के आय-व्यय पर चर्चा

श्री रामचरित मानस नवाह्न पाठ महायज्ञ समिति की बैठक शनिवार को अध्यक्ष राधेश्याम जालान के आवास पर हुई। इस दौरान गत वर्ष 201

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 09:21 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 06:12 AM (IST)
नवाह्न पाठ महायज्ञ के आय-व्यय पर चर्चा
नवाह्न पाठ महायज्ञ के आय-व्यय पर चर्चा

जासं, सोनभद्र : श्री रामचरित मानस नवाह्न पाठ महायज्ञ समिति की बैठक शनिवार को अध्यक्ष राधेश्याम जालान के आवास पर हुई। इस दौरान गत वर्ष 2018-19 के महायज्ञ पर हुए आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत करते हुए समिति के सदस्यों को बताया गया। जिस पर चर्चा के उपरांत आय व्यय को ध्वनि मत से ताली बजाकर पास किया गया। अध्यक्ष ने आगामी 27 दिसम्बर से प्रारंभ होने वाले 25 वें महायज्ञ की रूप रेखा पर चर्चा किया। जिस पर सदस्यों ने समस्त व्यवस्था पूर्व वर्ष की भांति ही रहने पर सहमति बनाई। इसमें महामंत्री सुशील पाठक, संरक्षक अजय शेखर, ओम प्रकाश त्रिपाठी, रतन लाल गर्ग, डा. कुसमाकर, इंद्रदेव सिंह, सत्यपाल जैन, जितेंद्र सिंह, मिठाई लाल सोनी, रमाशंकर दुबे, पं. कृष्णा नंद त्रिपाठी, शिशु तिवारी आदि रहे।

chat bot
आपका साथी