दिव्यांग कर्मियों को किया गया सम्मानित

जागरण संवाददाता अनपरा (सोनभद्र) एनटीपीसी सिगरौली-शक्तिनगर में विश्व दिव्यांग दिवस पर सभी दिव्य

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 06:31 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 06:31 PM (IST)
दिव्यांग कर्मियों को किया गया सम्मानित
दिव्यांग कर्मियों को किया गया सम्मानित

जागरण संवाददाता, अनपरा (सोनभद्र) : एनटीपीसी सिगरौली-शक्तिनगर में विश्व दिव्यांग दिवस पर सभी दिव्यांग कर्मियों को सम्मानित किया गया। शुभारंभ एनटीपीसी गीत से किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक बसुराज गोस्वामी एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा सभी एनटीपीसी दिव्यांग कर्मचारियों को उपहार प्रदान कर उनका स्वागत किया गया। दिव्यांग कर्मियों ने विश्व दिव्यांग दिवस व दिव्यांग जन-कल्याण पर अपने सार्थक विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए। सीजीएम गोस्वामी ने एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली भारतीय दिव्यांग महिला अरुणिमा सिन्हा का उदाहरण देते हुए दिव्यांग कर्मियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने दिव्यांग कर्मचारियों की जरूरतों से संबंधित उन्नत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। महाप्रबंधक (प्रचालन व अनुरक्षण) सीएस श्रीनिवास ने विकलांग व्यक्तियों का नेतृत्व और भागीदारी पर विस्तार से प्रकाश डाला। महाप्रबंधक (मेकैनिकल अनुरक्षण) बीएन झा ने दिव्यांग जनों के अधिकारों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने की आवश्यकता पर बल दिया। टाउनशिप इलेक्ट्रिकल अनुरक्षण विभाग के पीके सिंह ने बिना रुके, बिना डरे, बिना थके, मैं रोशन रखता हूं, मैं हूं पावर वरियर की प्रस्तुति कर खुब वाहवाही लूटी। महाप्रबंधक (ऐश हैंडिलिग) गोपाला कृष्ण ने सुधा चंद्रन के जीवन से प्रेरणा लेकर जीवन की ऊंचाई हासिल करने पर जोर दिया। महाप्रबंधक (ईंधन प्रबंधन) सोमनाथ चट्टोपाध्याय ने स्टीफन हाकिस, गिरीश शर्मा आदि का उदाहरण देते हुए मानसिक विकलांगता दूर करने पर •ाोर दिया। डा. एके मिश्रा द्वारा दिव्यांग जनों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कर विविध जानकारी दी। आयोजन का संचालन जनसंपर्क अधिकारी रिकी गुप्ता द्वारा की गई।

chat bot
आपका साथी