दिनेश यादव बने दुद्धी ब्लाक प्रधान संघ के अध्यक्ष

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश व जिला अध्यक्ष की अगुवाई में रविवार को दुद्धी ब्लाक संघ की जिम्मेदारी केवाल ग्राम प्रधान दिनेश यादव को सौंपी गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 05:56 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 05:56 PM (IST)
दिनेश यादव बने दुद्धी ब्लाक प्रधान संघ के अध्यक्ष
दिनेश यादव बने दुद्धी ब्लाक प्रधान संघ के अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, दुद्धी (सोनभद्र) : राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश व जिला अध्यक्ष की अगुवाई में रविवार को दुद्धी ब्लाक संघ की जिम्मेदारी केवाल ग्राम प्रधान दिनेश यादव को सौंपी गई।

तुलसी निकेतन धर्मशाला में प्रदेश अध्यक्ष गोपीनाथ गिरी एवं जिलाध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल की अध्यक्षता में आहूत प्रधान संघ की बैठक में ब्लाक स्तरीय कमेटी के गठन पर चर्चा हुई। इसमें दिनेश के नाम का प्रस्ताव आते ही उपस्थित प्रधानों ने अपनी सहमति प्रदान की। उपाध्यक्ष पद के लिए गुंजा देवी रजखड़, संजय कुमार कादल को चुना गया। महासचिव के लिए बघाडू ग्राम प्रधान अब्दुल्लाह व सचिव की जिम्मेदारी घिवही ग्राम प्रधान अर्चना कुशवाहा को दी गई। कोषाध्यक्ष के लिए मल्देवा की सीता जायसवाल को नामित किया गया। संरक्षक मंडल में बोम के नकछेदी यादव, धूमा के रामप्रसाद यादव, बीडर के सुरेश चंद, दिघुल के जगतनारायण, गोइठा के गरीबा पाल शामिल है। इसके अलावा हर न्याय पंचायत के लिए एक-एक प्रभारी नियुक्त किए गए।

chat bot
आपका साथी