देव दीपावली के रंगोली प्रतिभागी पुरस्कृत

किड्स केयर इंग्लिश स्कूल में सामाजिक प्रगति परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रतिभागियों को सम्मानित किया। परिषद के अध्यक्ष सुशील मिश्रा संग्राम व सचिव अरविद सोनी ने संयुक्त बताया कि रेणुका छठ घाट पर देव दीपावली महापर्व के आयोजन के दौरान स्कूल के सैकड़ों विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न संदेशवाहक रंगोलियों को उकेरा गया था। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान किड्स केयर इंग्लिश स्कूल के बच्चों ने प्राप्त किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 06:51 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 06:51 PM (IST)
देव दीपावली के रंगोली प्रतिभागी पुरस्कृत
देव दीपावली के रंगोली प्रतिभागी पुरस्कृत

जासं, ओबरा (सोनभद्र) : किड्स केयर इंग्लिश स्कूल में सामाजिक प्रगति परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रतिभागियों को पुरस्कृत एवं सहयोगी अध्यापकों को सम्मानित किया गया। 

परिषद के अध्यक्ष सुशील मिश्रा व सचिव अरविद सोनी ने बताया कि रेणुका छठ घाट पर देव दीपावली महापर्व के दौरान स्कूल के सैकड़ों विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न संदेशवाहक रंगोली उकेरी गई थी। इसमें प्रथम स्थान किड्स केयर इंग्लिश स्कूल के बच्चों ने प्राप्त किया। साथ ही संस्था द्वारा स्कूल के प्रबंधक एसपी तनेजा को स्मृति चिह्न व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। इसमें परिषद के परवेज अहमद, स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील कुमार गुप्ता, कुमार सौरभ सिंह, प्रमोद यादव, राकेश सिंह, सुजीता पांडेय, किरन श्रीवास्तव, ज्योति वर्मा, शबाना, प्रियंका श्रीवास्तव, तौकीर फातिमा, तोशीमा पांडेय, शगुफ्ता शेख, शगुफ्ता जमीर आदि थे।

chat bot
आपका साथी