तीन सूत्रीय मांग को लेकर जुलूस निकाल किया प्रदर्शन

-चित्र -5- आक्रोश - आशा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग पर लगाया उपेक्षा का आरोप - मांग पूरा न होने पर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 05:31 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 05:31 PM (IST)
तीन सूत्रीय मांग को लेकर जुलूस निकाल किया प्रदर्शन
तीन सूत्रीय मांग को लेकर जुलूस निकाल किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को आशा कार्यकर्ताओं ने राब‌र्ट्सगंज स्थित सीएमओ कार्यालय से जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। साथ ही वक्ताओं ने चेतावनी दिया कि अगर उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो वह लोग व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होंगे। आशा संघ की जिलाध्यक्ष मंजूलता मौर्या ने कहा कि आशा संगिनी को नियमित मानदेय एवं कोरोना संक्रमण के दौरान किए गए कार्यों का प्रोत्साहित सम्मान नहीं दिया गया जो नियम विरूद्ध है। आरोप लगाते हुए कहा कि प्रोत्साहित करने की बजाय हम लोगों का स्वास्थ्य विभाग ने अपमान किया है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि वर्ष 2017 में चुनाव के दौरान आशा को नियमित मानदेय वेतन देने का वादा किया गया था, पांच वर्ष बीतने वाले हैं लेकिन ऐसा नहीं किया गया। जबकि आशा संगिनी का प्रोत्साहन राशि भी बढ़ाया गया वह भी सही तरीके से नहीं दिया गया। बंदरबांट कर लिया गया। संबंधित विभाग या उच्च स्तरीय अधिकारियों ने इसके अलावा आशा को स्वास्थ्य विभाग के कार्य में लगाया गया। जबकि इन सब का कोई मतलब नहीं है, सिर्फ हम लोगों को आश्वासन दिया जा रहा है। अगर समय रहते हमारी मांग पर कार्य नहीं किया गया तो हम लोग अनिश्चित काल के लिए हड़ताल पर चले जाएंगे। इस मौके पर अर्चना पांडेय, जानकी देवी, माया देवी, रेखा, तारा देवी, सुनैना, सुनीता, संगीता देवी, बिदू देवी, निर्मला देवी, मंजू देवी, चंदा देवी, राधिका देवी, गीता देवी, शांति देवी, रेखा देवी आदि रहे।

chat bot
आपका साथी