257 मृतक आश्रितों को मिलेगी सहायता राशि

जागरण संवाददाता सोनभद्र जनपद में कोरोना संक्रमण से मरने वाले 257 (स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार) लोगों के आश्रितों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि शासन की तरफ से दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग सभी पात्रों की सूची तैयार करने में लग गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पात्रता के आधार पर आश्रितों को 30 दिन के अंदर सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 10:49 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 10:49 PM (IST)
257 मृतक आश्रितों को मिलेगी सहायता राशि
257 मृतक आश्रितों को मिलेगी सहायता राशि

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : जनपद में कोरोना संक्रमण से मरने वाले 257 (स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार) लोगों के आश्रितों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि शासन की तरफ से दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग सभी पात्रों की सूची तैयार करने में लग गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पात्रता के आधार पर आश्रितों को 30 दिन के अंदर सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. नेम सिंह ने बताया कि जनपद में कोरोना संक्रमण से मृत सभी लोगों की सूची उपलब्ध है। जैसे ही शासनादेश मिलेगा उनके आश्रितों की सूची बनानी शुरू कर दी जाएगी। बताया कि जल्द ही सभी के जरूरी दस्तावेज तैयार करके निर्धारित सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाएगी। कहा कि जनपद में कोरोना संक्रमण से कई ऐसे मरीजों की मृत्यु हुई है, जो दूसरे जिले के रहे हैं, ऐसे लोगों के भी दस्तावेज तैयार किया जा रहे हैं। बताया कि इस प्रक्रिया के पूरे होने के बाद फाइनल सूची को जिलाधिकारी को उपलब्ध करा दिया जाएगा, ताकि तय समय सीमा के अंदर उन्हें सहायता राशि उपलब्ध कराई जा सके। स्वास्थ्य विभाग गाइडलाइन का कर रहा इंतजार

रविवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसको लेकर निर्णय लिया गया है। निर्णय की गाइडलाइन का इंतजार जिला प्रशासन कर रहा है। दिशा-निर्देश आते ही इस कार्य युद्ध स्तर पर चालू करने के लिए फिलहाल स्वास्थ्य विभाग लग गया है। सीएमओ ने सभी संबंधित अधिकारियों को इसके लिए पूरी तैयारी करने को कहा है। बताया कि सभी पात्र आश्रितों को इसमें शमिल किया जाए इसका पूरा प्रयास रहेगा।

chat bot
आपका साथी