औड़ी-शक्तिनगर मार्ग बना डेंजर जोन

औड़ी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग डेंजर जोन में तब्दील हो गया हैं। सड़क की दोनों पटरी की खोदाई होने से आएदिन लोग उसमे गिरकर घायल हो रहे हैं। फोरलेन निर्माण प्रक्रिया काफी सुस्त गति से जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Jun 2020 07:11 PM (IST) Updated:Thu, 11 Jun 2020 06:05 AM (IST)
औड़ी-शक्तिनगर मार्ग बना डेंजर जोन
औड़ी-शक्तिनगर मार्ग बना डेंजर जोन

जासं, अनपरा (सोनभद्र) : औड़ी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग डेंजर जोन में तब्दील हो गया है। सड़क की दोनों पटरियां खतरे को दावत दे रही हैं। लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। जब भी तेज हवा चलती है लोग सहम जाते हैं। बुधवार को बीना के समीप मुख्य मार्ग से गुजर रहा एक ट्रैक्टर सड़क की पटरी पर चला गया। वहां कार्य कर रही मशीन से ट्रैक्टर को सड़क पर लाया गया। ऐसे ही आए दिन वाहन सड़क से उतरकर पटरी पर जाकर फंस जा रहे हैं। सड़क निर्माण के दौरान कही कोई सुरक्षा की व्यवस्था नही की गयी हैं। राम भरोसे आवागमन जारी है। संबंधित विभाग सड़क निर्माण में गति एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से मुकम्मल इंतजाम नही किए तो कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है।

chat bot
आपका साथी