अवर अभियंता मनोरंजन क्लब में डांडिया की धूम

मीमांसा महिला मंडल द्वारा स्थानीय अवर अभियंता क्लब में रविवार की शाम डांडिया नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिला पुरुष व बच्चों ने भाग लेकर डांडिया नृत्य का आनंद उठाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 04:47 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 09:49 PM (IST)
अवर अभियंता मनोरंजन क्लब में डांडिया की धूम
अवर अभियंता मनोरंजन क्लब में डांडिया की धूम

जागरण संवाददाता, ओबरा (सोनभद्र) : मीमांसा महिला मंडल द्वारा स्थानीय अवर अभियंता क्लब में रविवार की शाम डांडिया नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिला, पुरुष व बच्चों ने भाग लेकर डांडिया का आनंद उठाया। शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमती देवी एवम पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गावती देवी द्वारा दीप प्रज्वलन व दुर्गा आरती द्वारा किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक पोषाकों में सुसज्जित महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने मुख्य अतिथि के साथ नृत्य कर डांडिया नाइट का शुभारम्भ किया।

इसके बाद एक से बढ़कर एक मधुर धुनों पर कार्यकारिणी की महिलाओं तथा उसके बाद बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया। उसके बाद युगल नृत्य सहित उपस्थित सभी लोगों ने डांडिया नृत्य किया। देर रात तक चले कार्यक्रम में हाउजी भी खेला गया। कार्यक्रम में युगल आरती सिंह एवं सम्राट मौर्या ने पंक्चुअल कपल आफ द इवेन्ट का खिताब जीता, जबकि लकी ट्रेडिशनल कपल का खिताब साधना एवं विजय कुशवाहा को मिला। साधना सिंह और प्रमिला की देख-रेख में हुए हाउजी गेम के विजेताओं में इन्दु, शोभित सिंह, अमृता पांडेय, सम्राट मौर्या, अवनेन्द्र, रौशन, कालीचरन एवं अंजलि रहे। अध्यक्षता शिल्पा यादव ने की जबकि संचालन रश्मि मिश्रा, अमृता पांडेय और सुरेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया। रंगोली से स्टेज को कीर्ति सक्सेना, चंदा गुप्ता, रीतू यादव, राधिका साहू, शिल्पा, प्रमिला, रत्ना एवं चंदा यादव ने सजाया। कार्यक्रम में तरन्नुम, शिप्रा श्रीवास्तव, संगीता पांडेय, इन्दु सिंह, पूनम, आरती, स्वाति ने सहयोग दिया।

chat bot
आपका साथी