वर्तमान नेतृत्व चीन मामले में लेगा ठोस निर्णय

भातरीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री ने कहा कि वर्तमान नेतृत्व ही चीन के संबंध में ठोस और सही निर्णय ले सकता है। सेना के लिए जिन संसाधनों की खरीद कभी नहीं हुई वह वर्तमान सरकार कर रही है। राफेल पर राहुल गांधी का झूठ पूरा देश जानता है। 199

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 07:00 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 07:00 PM (IST)
वर्तमान नेतृत्व चीन मामले में लेगा ठोस निर्णय
वर्तमान नेतृत्व चीन मामले में लेगा ठोस निर्णय

जागरण संवाददाता, रेणुकूट (सोनभद्र): भाजपा नेता विजय सोनकर शास्त्री ने कहा कि वर्तमान नेतृत्व ही चीन के संबंध में ठोस और सही निर्णय ले सकता है। राफेल पर राहुल गांधी का झूठ पूरा देश जानता है। 1998 से शुरू हुई राफेल की खरीद मोदी सरकार द्वारा की जा सकी। राफेल 27 जुलाई को देश को मिल जा रहा है। शास्त्री सोमवार को पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चांद प्रकाश जैन के आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान पत्नी डा. सुमन शास्त्री, चांद प्रकाश जैन, डा. संजय सोनकर, मंडल अध्यक्ष प्रभाकर गिरी, महामंत्री राम जायसवाल, सेक्टर संयोजक शंभू खरवार आदि थे।

chat bot
आपका साथी