नगर पालिका में भ्रष्टाचार का आरोप लगा धरने पर बैठे सभासद

राब‌र्ट्सगंज नगर पालिका प्रशासन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सभासदों ने बुधवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। इस दौरान बिना वार्षिक बजट बोर्ड से स्वीकृत कराए ही कार्य कराने समेत नौ सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 09:50 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 09:50 PM (IST)
नगर पालिका में भ्रष्टाचार का आरोप लगा धरने पर बैठे सभासद
नगर पालिका में भ्रष्टाचार का आरोप लगा धरने पर बैठे सभासद

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : राब‌र्ट्सगंज नगर पालिका प्रशासन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सभासदों ने बुधवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। इस दौरान बिना वार्षिक बजट बोर्ड से स्वीकृत कराए ही कार्य कराने समेत नौ सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। चेतावनी दी कि अगर तीन दिनों के अंदर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे।

सभासदों ने कहा कि विगत एक वर्ष से बोर्ड की बैठक नहीं कराई जा रही है। 2020-21 का वार्षिक बजट बोर्ड से स्वीकृत कराए बिना कार्य हो रहा है। बोर्ड की बैठकों में कई बार सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया जा चुका है कि अतिआवश्यक कार्य कोटेशन से कराया जाए, लेकिन प्रस्ताव के बाद भी बिना समाचार पत्रों में कोटेशन प्रकाशित कराए व्यक्तिगत आर्थिक लाभ में मनमाने ढंग से कई बार कार्य कराए गए। बीना बोर्ड के प्रस्ताव के निर्माण कार्य व वस्तुओं का क्रय किया जा रहा है। कई वस्तुओं के क्रय के उपरांत विभाग द्वारा उपयोग नहीं किया जा रहा है, जिससे वस्तुएं खराब हो रही हैं। ठेकेदारी के माध्यम से मनमाने ढंग से व्यक्तियों को विभाग में नियुक्त किया गया। मार्च 2020 से कोरोना काल में व्यक्तिगत लाभ में मनमाने ढंग से खरीद कर कई लाख का घोटाला किया गया। कई बार वार्डों में चर्चा के बाद भी जल निकासी व्यवस्था नहीं की गई। सभासदों ने कहा कि अधिशासी अधिकारी व चेयरमैन की तरफ से मनमाने तरीके से कार्य कराया जा रहा है। इसमें अनीता देवी, अजय भारती, विक्रम, श्यामा देवी, वंदना, तौकीर खान, रेनू, उर्मिला, राजेश कुमार, संध्या, माया देवी, आकाश कुमार, संतोष कुमार, आनंद चौरसिया आदि थे।

chat bot
आपका साथी