थर्मल बैकिग से निगम के उत्पादन में गिरावट

जासं अनपरा (सोनभद्र) मौसम के बदले मिजाज से तापमान में गिरावट का असर बिजली की मांग पर भी पड

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 06:51 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 06:51 PM (IST)
थर्मल बैकिग से निगम के उत्पादन में गिरावट
थर्मल बैकिग से निगम के उत्पादन में गिरावट

जासं, अनपरा (सोनभद्र) : मौसम के बदले मिजाज से तापमान में गिरावट का असर बिजली की मांग पर भी पड़ रहा है। बिजली की मांग में कमी आने से शनिवार को प्रदेश स्थित निगम सहित निजी बिजली इकाईयों से भारी थर्मल बैकिग की गई। इससे अनपरा परियोजना सहित निगम के उत्पादन में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार की रात से प्रदेश में प्री-मानसून की सक्रियता से रिमझिम बारिश का क्रम जारी है। इससे लगातार पारा लुढ़कता ही जा रहा है। इससे बिजली की मांग में तीन हजार मेगावाट से अधिक की गिरावट दर्ज की गयी है। दो दिन पूर्व सूबे में बिजली की अधिकतम मांग 24 हजार मेगावाट पार कर गई थी। तापमान में गिरावट के साथ ही तीन हजार मेगावाट लुढ़ककर यह 21 हजार मेगावाट के स्तर पर आ गया। शनिवार को दिन में मांग घटकर 11 हजार मेगावाट पहुंच गया। इससे अनपरा सहित अन्य परियोजनाओं से भी थर्मल बैकिग होने से निगम का उत्पादन घटकर दो हजार मेगावाट दर्ज किया गया। हालांकि शाम तक थर्मल बैकिग हटा लिए जाने से इकाईयों से पूर्ण क्षमता से उत्पादन शुरू रहा।

chat bot
आपका साथी