कोरोना योद्धाओं को किया गया सम्मानित

जासं सोनभद्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने राब‌र्ट्सगंज स्वर्ण जयंती चौक पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। नगर अध्य्क्ष कौशल शर्मा व अन्य पदाधिकारियों ने लाकडाउन के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के लोगों के कार्य की सराहना करते हुए अभिनंदन किया। क्षेत्राधिकारी नगर राजकुमार त्रिपाठी यातायात प्रभारी वागीस विक्रम सिंह क्राइम इंस्पेंक्टर वेकंटेश

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 May 2020 06:08 PM (IST) Updated:Thu, 14 May 2020 06:04 AM (IST)
कोरोना योद्धाओं को किया गया सम्मानित
कोरोना योद्धाओं को किया गया सम्मानित

जासं, सोनभद्र : उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों द्वारा राब‌र्ट्सगंज स्वर्ण जयंती चौक पर बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। नगर अध्य्क्ष कौशल शर्मा व अन्य पदाधिकारियों ने लाकडाउन के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के लोगों के कार्य की सराहना करते हुए अभिनंदन किया। क्षेत्राधिकारी नगर राजकुमार त्रिपाठी, यातायात प्रभारी वागीस विक्रम सिंह, क्राइम इंस्पेंक्टर वेकंटेश तिवारी समेत अन्य पुलिस कर्मियों का अभिनंदन किया गया। कहा कि पुलिस की सक्रियता के चलते जहां आम आदमी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है, वहीं अपराधों पर भी अंकुश लगाया जा सका है। पुलिस अधिकारी हमेशा लोगों की सेवा में तत्पर रहते है। यह एक ऐसा काम है। जिसमें न कोई अवकाश है और न ही लापरवाही की गुंजाइश। अभिनंदन समारोह में महामंत्री चंदन केशरी, जसकीरत सिंह, कोषाध्यक्ष शरद जैसवाल, संगठन मंत्री सुनील सोनी ने संबोधित किया। इस मौके पर संतोष केशरी, संजय सिंह, राहुल जैसवाल, विनोद जैसवाल, राजेश जैसवाल, बलकार सिंह, प्रीतपाल सिंह, मनीष सेठ, राकेश कुमार मिश्र, गोपाल केशरी, बलकार सिंह, संजय मिश्रा, सुनील व सवनीत उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी