दुर्गम स्थानों तक संपर्क मार्ग किया जाए तैयार

क एंबुलेंस सुविधा बहाल हो इसके निमित्त जिलाधिकारी एस. राजलिगम ने संबंधितों के साथ बैठक की। श्री राजलिगम ने कहा कि एंबुलेंस सेवा को जिले के सभी क्षेत्रों में क्रियाशील करने के निमित्त आठ कलस्टर से जुड़े गांवों को सड़क मार्ग से जोड़ा जाए। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता वन विभा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 06:29 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 06:29 PM (IST)
दुर्गम स्थानों तक संपर्क मार्ग किया जाए तैयार
दुर्गम स्थानों तक संपर्क मार्ग किया जाए तैयार

जासं, सोनभद्र : जिले के सभी दुर्गम इलाकों तक एंबुलेंस सुविधा बहाल हो इसके लिए जिलाधिकारी एस. राजलिगम ने संबंधितों के साथ बैठक की। श्री राजलिगम ने कहा कि एंबुलेंस सेवा को जिले के सभी क्षेत्रों में क्रियाशील करने के निमित्त आठ कलस्टर से जुड़े गांवों को सड़क मार्ग से जोड़ा जाए। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता वन विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए सड़क बनाने के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त करें। संयुक्त जांच के साथ ही ग्राम स्तरीय वनाधिकारी समिति से भी सामुदायिक लाभ के लिए प्रस्ताव भी प्राप्त कर लिया लाए।

कहा कि 102 व 108 एंबुलेंस सेवा की पहुंच जिले की सभी क्षेत्रों में शत-प्रतिशत क्रियाशील करने के निमित्त दुर्गम और खराब मार्ग को जल्द से जल्द सही कराया जाए। क्षेत्रों में संपर्क मार्ग के निर्माण कराने से पूर्व वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त कर लिया जाए। अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त होते ही धनराशि उपलब्ध कराते हुए सड़क का निर्माण तत्काल शुरू कराएं। जिलाधिकारी ने एंबुलेंसों के पहुंच सुनिश्चित करने के लिए आठ कलस्टरों के लगभग 32 गांवों तक सम्पर्क मार्ग दुरुस्त किया जाए।

chat bot
आपका साथी