सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति किया जागरूक

मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत शनिवार को जिले में विशेष अभियान का शुभारंभ हुआ। विभिन्न विभागों की तरफ से कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। यह अभियान आठ मार्च तक चलाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 09:21 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 09:21 PM (IST)
सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति किया जागरूक
सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति किया जागरूक

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत शनिवार को जिले में विशेष अभियान का शुभारंभ हुआ। विभिन्न विभागों की तरफ से कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। यह अभियान आठ मार्च तक चलाया जाएगा।

नगर पालिका राब‌र्ट्सगंज में ईओ प्रदीप गिरी के नेतृत्व में नगर के कई वार्डों में मिशन शक्ति के कार्यक्रम आयोजित किए गए। युवा कल्याण विभाग के अधिकारी शशिभूषण शर्मा के नेतृत्व में चतरा ब्लाक, सोनभद्र डिपो में एआरएम एके सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित महिला शक्ति केंद्र की तरफ से जिला प्रोबेशन अधिकारी अमरेंद्र पौत्स्यायन के नेतृत्व में चुर्क के घसिया बस्ती में मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने डायल 112, 1090 महिला पावर लाइन, साइबर क्राइम पोर्टल आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बालिकाओं को जानकारी रखने और उचित समय पर उसका प्रयोग करने की सलाह दी। इसमें गायत्री दुबे, शेषमनी दुबे, सुधीर कुमार शर्मा, विपीन कन्नौजिया आदि थे। वहीं सोनभद्र बस डिपो में चालकों व उनके सहायकों को महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान की शपथ दिलाई गई। चालकों को महिलाओं के प्रति व्यवहार करने के लिए संवेदीकृत किया गया। मिशन शक्ति के तहत चोपन ब्लाक में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रतिभाग कर रही महिलाओं व बालिकाओं को उनकी सुरक्षा सम्मान व स्वावलंबन के उपाय बताए गए। कहा कि जब तक महिलाएं सभी क्षेत्र में आगे नहीं आएंगी तब तक वो स्वावलंबी नहीं बन पाएंगी। ऐसे में उन्हें आगे आना ही होगा।

chat bot
आपका साथी