कांग्रेस ने चूल्हे पर खाना बनाकर महंगाई का किया विरोध

जागरण संवाददाता सोनभद्र पेट्रोलियम पदार्थों व रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को धर्मशाला चौक पर चूल्हे पर खाना बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने पेट्रोलियम व रसोई गैस के बढ़े मूल्यों को तत्काल वापस लिए जाने की मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 10:39 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 10:39 PM (IST)
कांग्रेस ने चूल्हे पर खाना बनाकर महंगाई का किया विरोध
कांग्रेस ने चूल्हे पर खाना बनाकर महंगाई का किया विरोध

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : पेट्रोलियम पदार्थों व रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को धर्मशाला चौक पर चूल्हे पर खाना बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने पेट्रोलियम व रसोई गैस के बढ़े मूल्यों को तत्काल वापस लिए जाने की मांग की।

इस दौरान युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित चतुर्वेदी ने कहा कि बढ़े डीजल पेट्रोल सिलेंडर के बेतहाशा मूल्य वृद्धि से आम जनमानस त्रस्त है। दैनिक उपयोग के सामानों का हर रोज दाम बढ़ाया जा रहा है। पेट्रोल व डीजल गैस सिलेंडर पर उत्पाद शुल्क को बार-बार बढ़ाकर मुनाफाखोरी और जबरन वसूली के सभी हदें पार कर दी गई हैं। पिछली कांग्रेस सरकार में अगर चंद पैसे भी दाम बढ़ जाता तो पूरी भारतीय जनता पार्टी त्राहि त्राहि करने लगती थी, जबकि उस वक्त अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल महंगा था। विश्व आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा था तब भी मनमोहन सरकार ने इतना दाम नही बढ़ाया। आज अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल का दाम बहुत कम है फिर भी तेल के दाम सैकड़ा पार कर गया है। सिलेंडर के मूल्य वृद्धि से महिलाओं के रसोई पर सीधा असर पड़ रहा है जो कि भाजपा सरकार के गलत नीति एवं नीयत की देन है। भाजपा सत्ता में आकर लगातार आम आदमी के जेब पर डाका डालने का काम कर रही है। युवा कांग्रेस इसका विरोध करती है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा भाजपा सरकार के सारे वादे जुमले साबित हो रहे हैं। आम जनमानस इस सरकार से त्रस्त हो गयी है। बेतहाशा मूल्य वृद्धि से घर चलाना दूभर हो गया है। जनता अपने आप को ठगी महसूस कर रही है। इस मौके पर निगम मिश्र, राजू देव पांडेय, प्रमोद पांडेय दीपू, गुंजन श्रीवास्तव, जितेंद्र देव, सन्नी शुक्ला, मोहम्मद अकरम, प्रदीप चौबे, संजय बियार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी