अस्थायी चेक पोस्ट का आयुक्त व डीआइजी ने किया निरीक्षण

झारखंड राज्य के पलामू मंडल के आयुक्त जटाशंकर चौधरी व डीआइजी राजकुमार लकड़ा ने सोमवार को झारखंड उत्तर प्रदेश की सीमा पर विलासपुर पहुंच स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का जायजा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 07:35 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 07:35 PM (IST)
अस्थायी चेक पोस्ट का आयुक्त व डीआइजी ने किया निरीक्षण
अस्थायी चेक पोस्ट का आयुक्त व डीआइजी ने किया निरीक्षण

जागरण संवाददाता, विढमगंज (सोनभद्र) : झारखंड राज्य के पलामू मंडल के आयुक्त जटाशंकर चौधरी व डीआइजी राजकुमार लकड़ा ने सोमवार को झारखंड उत्तर प्रदेश की सीमा पर विलासपुर पहुंच स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का जायजा लिया। दंडाधिकारी गोविद सिंह, थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद व पुलिस सब-इंस्पेक्टर जितेंद्र भगत को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से झारखंड-उत्तर प्रदेश की सीमा पर विलासपुर में अनुमंडल पदाधिकारी जयवर्धन कुमार के द्वारा अस्थाई चेक पोस्ट का निर्माण कर गाइडलाइन का अनुपालन कराने के लिए दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति 24 घंटे के लिए आगामी 27 मई की सुबह छह बजे तक की गई है। आयुक्त जटाशंकर चौधरी व डीआइजी आरके लकड़ा ने दंडाधिकारी गोविद सिंह व पुलिस पदाधिकारी जितेंद्र भगत से वाहनों के आवागमन व मास्क चेकिग के बारे में विस्तृत जानकारी ली। कहा कि सरकार द्वारा कोविड-19 को लेकर जारी दिशा-निर्देशों का पालन कराना आवश्यक है। देश के विभिन्न राज्यों से उत्तर प्रदेश के रास्ते झारखंड में प्रवेश करने वाले वाहनों का ई-पास जरूरी है। यह व्यवस्था सुधार के लिए बनाया गया है न कि बेवजह किसी को परेशान करने के लिए। मास्क नहीं पहनने वालों से जुर्माना वसूलें।

chat bot
आपका साथी