धोरपा व हरपुरा गांव में पुलिस ने की कांबिग

जासं महुली (सोनभद्र) नक्सली गतिविधियों की रोकथाम के लिए गुरुवार को विढमगंज पुलिस व पीएसी ने

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 06:27 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 06:27 PM (IST)
धोरपा व हरपुरा गांव में पुलिस ने की कांबिग
धोरपा व हरपुरा गांव में पुलिस ने की कांबिग

जासं, महुली (सोनभद्र) : नक्सली गतिविधियों की रोकथाम के लिए गुरुवार को विढमगंज पुलिस व पीएसी ने संयुक्त रूप से ग्राम धोरपा व हरपुरा में कांबिग की। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों से भयमुक्त होकर कार्य करने को कहा। विढमगंज थाना प्रभारी विनोद कुमार सोनकर ने कहा कि इस कांबिग का मूल उद्देश्य ग्रामीणों को जागरूक करना है। बताया कि इस दौरान लोगों को कोरोना महामारी से बचने के लिए भी जागरूक किया गया। बताया कि टीकाकरण के लिए भी उन्हे जागरूक करते हुए मास्क व शारीरिक दूरी बनाए रखने पर जोर दिया। कहा कि गांव में अगर कोई भी व्यक्ति संदिग्ध दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इस दौरान पुलिस व पीएसी के जवानो ने थाना क्षेत्र के झारखंड सीमा से सटे हुए गांवों के आसपास चहल-कदमी की।

chat bot
आपका साथी