बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मोहा मन

हिडाल्को रेणुसागर दिशिता महिला मंडल द्वारा संचालित बाल मंदिर का 27वां वार्षिकोत्सव प्रेक्षागृह में मां के थीम पर रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Mar 2020 06:19 PM (IST) Updated:Wed, 04 Mar 2020 06:19 PM (IST)
बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मोहा मन
बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मोहा मन

जासं, अनपरा (सोनभद्र) : हिडाल्को रेणुसागर दिशिता महिला मंडल द्वारा संचालित बाल मंदिर का 27वां वार्षिकोत्सव प्रेक्षागृह में मां की थीम पर मना। शुभारंभ मुख्य अतिथि रेणुसागर पावर डिवीजन के अध्यक्ष उर्जा केपी यादव एवं दिशिता महिला मंडल अध्यक्ष इंदू यादव ने किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि नन्हे-मुन्हें बच्चों की प्रतिभा के प्रदर्शन में जो आत्मविश्वास है वह एक विशिष्ट उपलब्धि है। विद्यालय के प्रबंधक तपस्वनी नायक ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। दो घंटे तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में समूह नृत्य, देश भक्ति गीत पर आधारित नृत्य, कव्वाली, पंजाबी डांस, परी डांस एवं फागुन के गीतों की प्रस्तुति दी गई।

प्रधानाध्यपिका सीमा श्रीवास्तव ने वर्ष भर चले विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट से अवगत कराया। धन्यवाद ज्ञापित अर्चना व संचालन तपस्विनी नायक द्वारा किया गया। इसमें मेंटिनेंस हेड सीएस सिंह, हेड एचआर शैलेश विक्रम सिंह, आरपी सिंह, एसबी वर्मा आदि थे।

chat bot
आपका साथी