भूमि व लेनदेन के विवाद में चटकी लाठियां, छह घायल

जागरण संवाददाता रामगढ़ (सोनभद्र) पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पचोखर गांव में सोमवार की सुबह भूमि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 06:04 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 06:04 PM (IST)
भूमि व लेनदेन के विवाद में चटकी लाठियां, छह घायल
भूमि व लेनदेन के विवाद में चटकी लाठियां, छह घायल

जागरण संवाददाता, रामगढ़ (सोनभद्र) : पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पचोखर गांव में सोमवार की सुबह भूमि व रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों तरफ से भाजी गई लाठी से छह लोग घायल हो गए। पुलिस दोनों पक्षों को पहले थाना ले गई, इसके बाद घायलों का उपचार कराया गया है।

पचोखर गांव निवासी उमेश शर्मा व राममूरत के बीच जमीन के एक टुकड़े व रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार की प्रात: 10 बजे दोनों पक्षों में कहासुनी से विवाद बढ़ गया। उमेश शर्मा के घर के सामने कहासुनी से शुरू हुई बात मारपीट तक पहुंच गई। दोनों पक्षों से धड़ाधड़ लाठी निकल आई। एक दूसरे पर जमकर लाठी का प्रहार किया गया। महिलाएं भी लाठी भांजने में पीछे नहीं थी। मारपीट में एक पक्ष से राममूरत (48), उनकी पत्नी राजकुमारी (41), पुत्र सुशील (32) व शैलेश (25) घायल हो गए। दूसरे पक्ष से उमेश शर्मा (55) व उनका पुत्र अनूज शर्मा (30) घायल हुए हैं। ग्रामीणों की सूचना पर मारपीट के कुछ ही देर बाद डायल 112 पुलिस धमक पड़ी। पुलिस दोनों पक्षों को थाना ले आई। पन्नूगंज प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि घायलों का उपचार कराया गया है। शाम साढ़े पांच बजे तक दोनों पक्षों से तहरीर नहीं मिली थी। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी