पारिवारिक विवाद में चटकी लाठियां, चार घायल

केकराही बाजार में पारिवारिक विवाद को लेकर हुई कहासुनी के बाद शनिवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस एक पक्ष के चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है जबकि दूसरे पक्ष के लोगों की तलाश हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 09:14 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 09:14 PM (IST)
पारिवारिक विवाद में चटकी लाठियां, चार घायल
पारिवारिक विवाद में चटकी लाठियां, चार घायल

जागरण संवाददाता, करमा (सोनभद्र) : स्थानीय थाना क्षेत्र के केकराही बाजार में पारिवारिक विवाद को लेकर हुई कहासुनी के बाद शनिवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस एक पक्ष के चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जबकि दूसरे पक्ष के लोगों की तलाश हो रही है।

केकराही बाजार ओम प्रकाश केशरी व जगत नारायण केशरी के बीच काफी दिनों से पारिवारिक विवाद चल रहा है। शनिवार को दिन में 11 बजे किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। अपशब्दों के बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी निकल आई और एक दूसरे पर प्रहार होने लगा। इस वाकये से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। किसी ने मामले की सूचना करमा पुलिस को दे दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल से एक पक्ष के जगत नारायण व उनके पुत्र व भतीजे को हिरासत में लेकर थाने आई। कहा जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने पर दूसरे पक्ष के लोग फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। जगत नारायण के भाई संजू ने बताया कि जगत का पुत्र एफआइआर कराने थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसे भी बैठा लिया। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि घोरावल में संत रविदास जयंती पर्व के मद्देनजर ड्यूटी लगी है। प्रकरण की जांच का निर्देश दे दिया गया है। जांच में जो भी दोषी होगा, कार्यवाही की जाएगी। तीन वारंटी गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, महुली(सोनभद्र) : विढमगंज पुलिस ने दो वारंटी सीताराम व संजय कुमार निवासी जोरूखाड़ एवं राजेश निवासी महुली को शनिवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

chat bot
आपका साथी