विविध आयोजनों के साथ याद किए गए चाचा नेहरू

प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बुधवार को कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में भी मनायी गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने पं. नेहरू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नामवर ¨सह कुशवाहा ने कहा कि नेहरू जी ने देश को जो दिया आज कोई उतना देने वाला नहीं हुआ। उन्होंने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 09:31 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 09:31 PM (IST)
विविध आयोजनों के साथ याद किए गए चाचा नेहरू
विविध आयोजनों के साथ याद किए गए चाचा नेहरू

जासं, सोनभद्र: बच्चों के प्रिय और देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बुधवार को बाल दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी, नुक्कड़ नाटक, बाल मेला, बाल संगम सहित आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संगोष्ठी में नेहरूजी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की गई।

मां वैष्णो मार्डन पब्लिक स्कूल राब‌र्ट्सगंज एवं एमवीएम ग‌र्ल्स इंटर कालेज में संयुक्त रूप से बाल दिवस मनाया गया। यहां बच्चों ने अपने प्रिय चाचा नेहरू की झांकी सजाई। यहां बाल मेले का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रबंधक रमाशंकर दुबे, उमाशंकर शुक्ला, डा. एसपी दुबे आदि मौजूद थे। विद्याधर इंटरमीडिएट कालेज में बच्चों ने बाल दिवस के मौके पर दुकान लगाया। बच्चों व शिक्षकों ने इन दुकानों से खरीदारी की। ¨वध्य कन्या पीजी कालेज में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कुल 250 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले को वार्षिकोत्सव के मौके पर पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर डा. अंजली विक्रम ¨सह, डा. अजय कुमार ¨सह, डा. कैलाश नाथ, डा. मालती शुक्ला आदि मौजूद थीं।

पटवध : ग्राम पंचायत कुरहुल में प्राथमिक विद्यालय पर बाल दिवस के उपलक्ष्य में पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

घोरावल : ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल विद्यालय परिसर में छात्रों द्वारा आकर्षक दुकानें लगाई गईं।

गुरमा : जय ज्योति इंटर कालेज गुरमा में चाचा नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में हर्षोल्लास मनाया गया। वरिष्ठ अध्यापक एके राय, तथा जीके मिश्र ने बालदिवस और चाचा नेहरू से सम्बंधित रोचक जानकारी दी। प्रधानाचार्य द्विजेंद्रनाथ मिश्र ने देश के प्रति चाचा नेहरू के अमूल्य योगदान के बारे में विस्तार से बताया।

दुद्धी : तहसील मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न आयोजन किया गया।

शाहगंज : संत भगवानानंद पब्लिक स्कूल सलैया में बाल दिवस के अवसर पर बाल मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय की चेयर पर्सन पूनम श्रीवास्तव ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर के बाल मेले का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रबंधक डा. सतीश श्रीवास्तव, डा. सृष्टि श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य नितीश कुमार आदि मौजूद थे। ऊर्जांचल में भी मनी जयंती

अनपरा : ऊर्जाचल स्थित विभिन्न विद्यालयों में पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। बच्चों के लिए बुधवार का दिन काफी उल्लासपूर्वक रहा। सुबह छठ घाट से लौटकर बच्चे विद्यालय को गए जहां जयंती में शामिल होकर जमकर लुप्त उठाया।

बीजपुर: रिहंद नगर स्थित डीएवी विद्यालय, सेंट्रल स्कूल, सेंट जोसेफ स्कूल, प्रभावती ¨सह इंटरमीडिएट कालेज जरहां, आरएसएस पब्लिक स्कूल बीजपुर, शिवम संकल्प इंटरमीडिएट कालेज, बखरीहवा सहित जरहां क्षेत्र के समस्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों द्वारा चाचा नेहरू की जयंती विविध कार्यक्रमों के साथ मनाई गई।

बीना : डीएवी स्कूल, बीना इंटरमीडिएट कालेज, डा. आंबेडकर आदर्श बाल शिक्षण संस्थान में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया।

शक्तिनगर : डीएवी स्कूल, संत जोसफ स्कूल, विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व शिशु मंदिर, केन्द्रीय विद्यालय, राजकीय इंटर कालेज में जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

रेणुकूट : आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल में चाचा नेहरू का जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर गीत, संगीत, कविता पाठ व भाषण के साथ-साथ हास्य आधारित लघु नाटिका भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गुरुजनों द्वारा रैंप वाक था। अध्यक्षता विद्यालय के उपप्रधानाचार्य एसके पराशर ने की। बालक व बालिका प्रमुख, वरिष्ठ शिक्षक डा. सुनील कुमार श्रीवास्तव व उमा मेनन ने चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कांग्रेस कमेटी ने भी किया याद

सोनभद्र : प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बुधवार को कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में भी मनाई गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने पं. नेहरू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नामवर ¨सह कुशवाहा ने कहा कि नेहरू जी ने देश को जो दिया आज तक कोई उतना देने वाला नहीं हुआ। इस मौके पर लवकुश प्रसाद केशरी, कमलेश ओझा, कन्हैया पांडेय, सोनी गुता, नूरउद्दीन खां आदि मौजूद थे। कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने भी जयंती के मौके पर गोष्ठी किया। बालगृह बालक में पहुंचकर बच्चों को विभिन्न सामग्री दी गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कौशलेश पाठक, धीरज पांडेय, विवेक ¨सह पटेल, सत्यम पांडेय आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी