शहीद भगत सिंह के आदर्शो को अपनाने का संकल्प

जागरण संवाददाता सोनभद्र शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती सोमवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 06:17 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 05:10 AM (IST)
शहीद भगत सिंह के आदर्शो को अपनाने का संकल्प
शहीद भगत सिंह के आदर्शो को अपनाने का संकल्प

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती सोमवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर मनायी गई। राजनीतिक व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने बैठक कर भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने स्वाधीनता आंदोलन की बातों से देशभक्ति के जज्बे को जगाया और वीरों को याद किया।

उत्सव ट्रस्ट, भारत स्वाभिमान न्यास व पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में राब‌र्ट्सगंज के वार्ड नंबर तीन परमहंस भवन के जयंती मनायी गई। उत्सव ट्रस्ट के संरक्षक डा. एसपी पाठक ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए दीप जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। अरविद सिंह, रवि प्रकाश त्रिपाठी, कमलेश कुमार पांडेय, निगम मिश्रा आदि ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया। अखिल भारतीय नौजवान सभा ने भी जयंती मनाया। सीपीआइ के यूथ संगठन आल इंडिया यूथ फेडरेशन ने पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय पर भगत सिंह और समाजवाद विषयक पर गोष्ठी आयोजित किया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव आरके शर्मा और नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार मौर्या ने कहा कि यदि आज भगत सिंह जिदा होते तो देश और देश में रहने वालों की स्थिति कुछ अलग ही बयां करती। नौवजवानों के आदर्श आज भी विचारों से जिदा हैं। इसमें संतोष शर्मा , संजय रावत, कमला प्रसाद, मुन्नाराम आदि मौजूद थे। संचालन दिनेश्वर वर्मा ने किया।

जागरूकता का लिया संकल्प

ओबरा : अपना दल एस युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद पटेल दयालु की अध्यक्षता में खैरटिया गांव में क्रांतिकारी भगत सिंह की जयंती मनाई गई। गांव के लोगों को मतदाता जागरुकता के तहत संकल्प दिलाया गया कि आप अपना वोट न बेचेंगे न किसी को बेचने वाले देंगे। जो आपका वोट खरीदेगा उसे आप पुलिस तक पहुंचाएंगे। वोट खरीदना और वोट बेचना अपने भविष्य को खराब करने और देश को खराब करने जैसा है। इस दौरान महेश अग्रहरी, मोहम्मद कायदे आजम, अभिषेक यादव, प्रद्युम्न केसरी, वीरेंद्र यादव, ऐतवरिया, मानी सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे। खुश रहो अहले वतन हम तो सफर करते हैं..

सोनभद्र : राब‌र्ट्सगंज ब्लाक के करारी स्थित शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट के तत्वावधान में भगत सिंह की जयंती पर सोमवार को आन लाइन कवि गोष्ठी हुई। कवियों ने अपनी रचनाओं के जरिये शहीद भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस व चंद्रशेखर आजाद को याद किया। करारी में भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस व चंद्रशेखर आजाद की प्रतिया पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कवियों ने खुश रहो अहले वतन हम तो सफर करते हैं..जैसी वीर रस की रचनाओं से देश की आजादी के लिए शहीद हुए लोगों को याद किया। प्रद्युम्न त्रिपाठी ने अपनी कविता लहरे तिरंगा नभ में, हित इसके खो रहा हूं बंदूके बो रहा हूं..बंदूकें बो रहा हूं.. सुना कर भगत सिंह को याद किया। इस मौके पर राष्ट्रीय कवि कमलेश राजहंस ने अपनी कविताएं ऑनलाइन सुनाकर भगत सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किया। बतादें कि कमलेश राजहंस ट्रस्ट के संरक्षक भी हैं। इस मौके पर रामयश तिवारी, वेदमणि तिवारी, ऋषभ, फारूक अली हाश्मी, बचाऊ, शिवमोचन, ठाकुर कुशवाहा आदि रहे ने कविया का पाठ किया।

chat bot
आपका साथी