पर्व बीतने के बाद बसों में हो रही काफी भीड़

जागरण संवाददाता अनपरा (सोनभद्र) दीपावली-छठ पूजा गुजरने के बाद बाहर से आए लोगों के वापस

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Nov 2021 05:04 PM (IST) Updated:Fri, 12 Nov 2021 05:04 PM (IST)
पर्व बीतने के बाद बसों में हो रही काफी भीड़
पर्व बीतने के बाद बसों में हो रही काफी भीड़

जागरण संवाददाता, अनपरा (सोनभद्र) : दीपावली-छठ पूजा गुजरने के बाद बाहर से आए लोगों के वापस जाने का सिलसिला गुरुवार से ही शुरू हो गया है। परिवहन विभाग द्वारा पर्व के मद्देनजर स्पेशल बसों का संचालन नही किए जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घंटों बस स्टैंड पर बस का इंतजार करना पड़ रहा है। गौरतलब हो कि ऊर्जांचल के अधिकांशत: रहवासी गैर जनपद व विभिन्न प्रांतों के है। विभिन्न परियोजनाओं में कार्यरत कर्मी व अस्थाई कर्मी यहां पर उत्साह पूर्वक दीपावली-छठ मनाते हैं। जिसमें शामिल होने के लिए उनके स्वजन भी यहां आ जाते है। बाहर में रहकर पढ़ाई कर रहे छात्र भी इस पूजा में शामिल होने के लिए एक सप्ताह की छुट्टी लेकर अपने स्वजन के यहां आ जाते हैं। अब पर्व बीत गया है। लोग यहां से अपने कार्यक्षेत्र में वापस जा रहे हैं। यहां से छठ पूजा करने अपने पैतृक निवास गए लोग भी वापस आ रहे हैं। अनपरा-शक्तिनगर से कोई ट्रेन का संचालन इन दिनों नही हो रहा है। विवश होकर लोग बस से यात्रा कर रहे है। ऐसी स्थिति में बस की कमी होने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोग बस मे खड़े होकर यात्रा कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी