बहनोई ने की साले की गला दबाकर हत्या, गिरफ्तार

जागरण संवाददाता बीजपुर(सोनभद्र) स्थानीय थाना क्षेत्र अंजानी गांव में गुरुवार की देर रात बहनो

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Nov 2021 05:15 PM (IST) Updated:Sat, 06 Nov 2021 05:15 PM (IST)
बहनोई ने की साले की गला दबाकर हत्या, गिरफ्तार
बहनोई ने की साले की गला दबाकर हत्या, गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, बीजपुर(सोनभद्र) : स्थानीय थाना क्षेत्र अंजानी गांव में गुरुवार की देर रात बहनोई ने अपने साले की गला दबा कर मौत के घाट उतार दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवा दिया। शुक्रवार की शाम आरोपित को पुलिस ने बकरिहवां तिराहे के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

अंजानी गांव निवासी रामसिंह की गुरुवार की रात अपने साले नान्हू निवासी अंजानी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने पर रामसिंह ने नान्हू का तेज से गला दबा दिया। जब नान्हू बेहोश होना लगा तो उसको मौके पर ही छोड़ आरोपित फरार हो गया। इसकी जानकारी जब मृतक की पत्नी को हुई तो वह दौड़ कर घटना स्थल पर पहुंच गई। बेहोश पति को देख उसके होश उड़ गए और वह दहाड़ मारकर रोने लगी। शोर-शराब सुनकर घटना स्थल पर काफी संख्या में आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक भैया एसपी सिंह ने नान्हू को एनटीपीसी रिहंद चिकित्सालय में ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एनटीपीसी रिहंद चिकित्सालय में रखवाया। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवा दिया। उधर शुक्रवार की दोपहर बाद पहुंचे सीओ दुद्धी ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। शुक्रवार की शाम मुखबिर की सूचना पर आरोपित बहनोई रामसिंह को पुलिस ने बकरिहवां तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह बस से वाराणसी भागने की फिराक में था।

chat bot
आपका साथी