पिकाथन में हिस्सा लेकर जिले का नाम किया रोशन

महिलाओं की फिटनेश को लेकर रविवार को वाराणासी के सिगरा स्टेडियम में आयोजित पिकथान दौड़ में दुद्धी की सात महिलाओं ने प्रतिभाग कर जनपद का नाम रोशन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 09:45 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 06:20 AM (IST)
पिकाथन में हिस्सा लेकर जिले का नाम किया रोशन
पिकाथन में हिस्सा लेकर जिले का नाम किया रोशन

जागरण संवाददाता, दुद्धी (सोनभद्र) : महिलाओं की फिटनेश को लेकर रविवार को वाराणासी के सिगरा स्टेडियम में आयोजित पिकाथन दौड़ में दुद्धी की सात महिलाओं ने प्रतिभाग कर जनपद का नाम रोशन किया। शामिल होने वाली सभी महिलाओं को मुंबई से आई सुरजीत कौर एवं अंतर्राष्ट्रीय एथलीट नीलू मिश्रा ने मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस बाबत प्रतिभाग कर वापस लौटी वन्दना कुशवाहा ने बताया कि महिलाओं में घातक रोगों की समस्या तेजी से बढ़ रही है। इसको देखते हुए अंतरराष्ट्रीय संस्था पिकाथन ने एक साथ विश्व के दस देशों के 76 शहरों के 174 स्थानों पर इसका आयोजन करायी। इसमें कुल 24 हजार महिलाओं ने प्रतिभाग किया। जनपद से उनके साथ संगीता वर्मा, उमा गुप्ता, सुनीता, विद्यावती, रितु सोनी, सोनी कुशवाहा ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि अपने आसपास एवं नगर में रहने वाली अन्य महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। और इस अभियान को आगे बढ़ाने की बात कही।

chat bot
आपका साथी