पंचायत चुनाव के लिए भाजपाजनों ने कसी कमर

जागरण संवाददाता सोनभद्र भारतीय जनता पार्टी ने पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसको

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Oct 2020 05:43 PM (IST) Updated:Sun, 18 Oct 2020 05:43 PM (IST)
पंचायत चुनाव के लिए भाजपाजनों ने कसी कमर
पंचायत चुनाव के लिए भाजपाजनों ने कसी कमर

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : भारतीय जनता पार्टी ने पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर रविवार को राब‌र्ट्सगंज स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं को मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष ने जरूरी मंत्र दिए। कहा कि सभी कार्यकर्ता लगकर मतदाता सूची को पूर्ण कराएं। किसी भी युवा का नाम मतदाता सूची में न छूटने पाए। जिनकी उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है उनका नाम सूची में होना चाहिए। मृतक लोगों का नाम सूची से कटवाने के लिए जरूरी प्रक्रिया भी कराने के लिए कहा।

मुख्य अतिथि दिलीप सिंह पटेल व भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष व संचालन जिला महामंत्री सुंदर निषाद ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आगामी पंचायत चुनाव अपने कार्यकर्ताओं के बल पर लड़ेगी। पंचायत चुनाव को पार्टी एक महापर्व के रूप में लेकर अभी से तैयारी में जुट गई है, कार्यकर्ता मतदाता सूची बनवाने के काम में जुट जाएं। कोई भी व्यक्ति मताधिकार से वंचित न रहे। पार्टी सतत प्रवास व संवाद के जरिए गांव व मजरों तक पहुंचेगी। पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत गांव गरीब किसान की आत्मनिर्भरता का माध्यम बनेगी। पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार से अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक खुशहाली और विकास पहुंचाने के लिए पार्टी पंचायत चुनाव में सहभागिता करेगी। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, पूर्व सांसद/राष्ट्रीय परिषद सदस्य छोटेलाल सिंह खरवार, पंचायत चुनाव जिला संयोजक अमरनाथ पटेल व अशोक मौर्या, अनूप तिवारी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी