भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर लोगों को किया जागरूक

भाजपा कार्यकर्ताओं ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती के पर औड़ी ग्राम सभा में पौधारोपण किया। अजीत सिंह कंग ने कहा कि जब हर हाथ पौधारोपण करेगा तभी धरती हरा-भरा होगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 06:17 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 06:17 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर लोगों को किया जागरूक
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर लोगों को किया जागरूक

जागरण संवाददाता, अनपरा (सोनभद्र) : भाजपा कार्यकर्ताओं ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती के पर औड़ी ग्राम सभा में पौधारोपण किया। अजीत सिंह कंग ने कहा कि जब हर हाथ पौधारोपण करेगा तभी धरती हरा-भरा होगी। वृक्ष धरा का आभूषण है, पौधारोपण से दूसरा कोई पुनीत कार्य नहीं है। मंडल अध्यक्ष अभिषेक विश्वकर्मा ने कहा कि शुद्ध वायु और अच्छे वातावरण के लिए वृक्ष लगाना आवश्यक है। सभी बूथ एवं सेक्टर अध्यक्ष अपने बूथों पर पौधारोपण कर अन्य लोगों को भी जागरू करें। जिससे यह अभियान सफल हो सके। इस अवसर पर संजय तिवारी, कृष्णा सिंह, महेंद्र शर्मा, मनोज सिंह, रविजीत सिंह कंग, अकबर अली आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी