भाजपाजन ने सुनी पीएम के मन की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात रविवार को जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी। पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में राब‌र्ट्सगंज नगर के बूथ 18 पर कार्यकर्ताओं ने पीएम की बातों को ध्यान से सुना।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 May 2021 05:39 PM (IST) Updated:Sun, 30 May 2021 05:39 PM (IST)
भाजपाजन ने सुनी पीएम के मन की बात
भाजपाजन ने सुनी पीएम के मन की बात

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात रविवार को जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी। पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में राब‌र्ट्सगंज नगर के बूथ 18 पर कार्यकर्ताओं ने पीएम की बातों को ध्यान से सुना। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश पूरी ताकत से कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहा है। पिछले सौ वर्षों में यह सबसे बड़ी महामारी है। पिछले 10 दिनों में ही देश ने दो बड़े चक्रवात का सामना किया है। संकट काल में देश कर हर नागरिक सजग व सक्रिय हुआ है। इस मौके पर अजीत रावत, बलराम सोनी, विनोद सोनी, अभिषेक गुप्ता, योगेश सिंह, राहुल शर्मा, बबलू भारती, वित्तन चौरसिया, मोंटी सोनी, राजू शर्मा आदि रहे।

chat bot
आपका साथी