भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने की बैठक

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा कोन मंडल की बैठक सोमवार को राजवंशी इंटर कालेज परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष छोटेलाल पासवान ने की। इस दौरान मुख्य अतिथि अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत रावत ने कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Oct 2018 04:55 PM (IST) Updated:Tue, 16 Oct 2018 04:55 PM (IST)
भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने की बैठक
भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने की बैठक

जासं, सोनभद्र : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा कोन मंडल की बैठक सोमवार को राजवंशी इंटर कालेज परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष छोटेलाल पासवान ने की। इस दौरान मुख्य अतिथि अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत रावत ने कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। जिला उपाध्यक्ष जगरनाथ पासवान ने भी आवश्यक जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री धर्मवीर त्यागी ने किया। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए गांव-गांव तक जाकर आम जनमानस को उनकी जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया। बैठक में दद्दन भारती, रामजन्म, उदय पासवान, अवध भारती, कुंदन पासवान, भवन राम, बंसीलाल, उदय भारती, लवकुश पासवान आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी