भाजपाजनों ने रक्तदान कर जीवन बचाने का लिया संकल्प

जागरण संवाददाता सोनभद्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी 14

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Sep 2020 06:47 PM (IST) Updated:Mon, 14 Sep 2020 06:47 PM (IST)
भाजपाजनों ने रक्तदान कर जीवन बचाने का लिया संकल्प
भाजपाजनों ने रक्तदान कर जीवन बचाने का लिया संकल्प

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी 14 से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह मना रही है। इसी के तहत सोमवार को भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विशाल पांडेय के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन ब्लॅड बैंक में किया गया। राब‌र्ट्सगंज ब्लड बैंक में कुल 108 लोगों ने रक्तदान कर जीवन बचाने का संकल्प लिया। अन्य लोगों से भी रक्तदान की अपील की गई।

भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चैबे, सदर विधायक भूपेश चैबे, घोरावल विधायक अनिल मौर्या, ओबरा विधायक संजय गोंड़, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्र, सहकारिता चेयरमैन राजेंद्र सिंह पटेल, युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में उत्साह वर्धन करने के लिए मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री का 17 सितंबर को जन्मदिन है। उसी उपलक्ष्य में देशभर में यह कार्यक्रम चल रहा है। इस मौके पर ओमप्रकाश दुबे, देवेंद्र भाई पटेल, अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, अजीत रावत, विनोद पटेल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी