भाजपाजनों ने सुनी पीएम के मन की बात

जागरण संवाददाता सोनभद्र वर्ष 2020 के आखिरी मन की बात को सुनने के लिए रविवार को जनपद।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Dec 2020 07:33 PM (IST) Updated:Sun, 27 Dec 2020 07:33 PM (IST)
भाजपाजनों ने सुनी पीएम के मन की बात
भाजपाजनों ने सुनी पीएम के मन की बात

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : वर्ष 2020 के आखिरी मन की बात को सुनने के लिए रविवार को जनपद के भजपाजनों में काफी उत्साह रहा। कहीं पर चौपाल लगा रेडियो के माध्यम से मन की बात सुनी गई तो कहीं पर मोबाइल से। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री विनय श्रीवास्तव के नेतृत्व में राब‌र्ट्सगंज नगर स्थित इंडियन ट्रेनिग सेंटर में मन की बात सुनने के लिए कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इस मौके पर आनंद गुप्ता, आलोक पांडेय, निशांत दुबे, विकास चौबे आदि रहे।

चोपन : भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कई लोगों के साथ बैठकर मन की बात को सुना। भाजयुमो जिलाध्यक्ष विशाल पांडेय के नेतृत्व में पूरे जनपद में 50 स्थानों पर प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने का कार्यक्रम रखा गया।

chat bot
आपका साथी