भाजपाइयों ने सुनी पीएम के मन की बात

जागरण संवाददाता सोनभद्र राब‌र्ट्सगंज नगर स्थित राम जानकी मंदिर पर रविवार को भाजपा के पूव

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 04:51 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 04:51 PM (IST)
भाजपाइयों ने सुनी पीएम के मन की बात
भाजपाइयों ने सुनी पीएम के मन की बात

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : राब‌र्ट्सगंज नगर स्थित राम जानकी मंदिर पर रविवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात रेडियो पर सुनी।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में मीराबाई चानू ने चांदी पर निशाना लगाकर देश को गौरवांवित किया है। भारतीय तिरंगा देखकर पूरा देश रोमांचित हुआ है। कहा कि त्योहारों के दौरान हम यह नहीं भूले कि कोरोना हमारे बीच से चला गया है, सभी को कोरोना प्रोटोकाल का पालन करना अनिवार्य है। कहा कि 26 जुलाई को करगिल विजय दिवस भी है। करगिल का युद्ध भारत की सेनाओं के शौर्य और संयम का प्रतीक है। इस बार ये गौरवशाली दिवस भी अमृत महोत्सव के बीच मनाया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि इस बार 15 अगस्त को आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं। यह बहुत बड़ा सौभाग्य है कि जिस आजादी के लिए देश ने सदियों का इंतजार किया, उसके 75 साल होने के हम साक्षी बन रहे हैं। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह चंदेल, नगर अध्यक्ष बलराम सोनी, पूर्व नगर अध्यक्ष विनोद सोनी, धर्मवीर त्यागी, अखिलेश कश्यप, श्याम उमर आदि ने मन की बात सुनी।

इसी तरह म्योरपुर स्थानीय कस्बा में रविवार को मंडल अध्यक्ष मोहरलाल की अध्यक्षता में भाजपाइयों ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी। इस मौके पर जीत सिंह खरवार, सुजीत सिंह अग्रहरि, होरी लाल पासवान, अमरकेश सिंह, चंद्र भूषण मिश्रा आदि थे।

chat bot
आपका साथी