भाजपाइयों ने सुनी पीएम के मन की बात

जागरण संवाददाता सोनभद्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को रविवार को जनपद के भाजपाइय

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 05:36 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 05:36 PM (IST)
भाजपाइयों ने सुनी पीएम के मन की बात
भाजपाइयों ने सुनी पीएम के मन की बात

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को रविवार को जनपद के भाजपाइयों ने सुना। इस दौरान उनके बताए गए कार्यों के प्रचार-प्रसार पर रणनीति बनाई गई। राब‌र्ट्सगंज में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीएम के मन की बात रेडियो पर सुना। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने टीकाकरण को लेकर जो वादा किया था उसे पूरा किया। निश्चित रूप से कोरोना जैसी महामारी में देश को एक सशक्त नेतृत्व की जरूरत थी, जिसे प्रधानमंत्री ने पूरा किया। इसके अलावा महिला शक्ति पर भी मंथन किया गया। कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे आ रहीं है। कोरोना जैसी महामारी में भी महिलाआ स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी योग्यता साबित किया है। पीएम मोदी ने इस मौके पर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर तीन प्रतियोगिताएं कराने का भी ऐलान किया। स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा को भी याद किया। पीएम ने कहा कि हम सभी को किसी न किसी ऐसी गतिविधि से जुड़ना चाहिए, जिससे देश की एकता मजबूत हो। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर रंगोली प्रतियोगिता कराने का भी ऐलान किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि पीएम के आदेशों का हम लोग शत-प्रतिशत पालन करेंगे, ताकि हमारा देश मजबूत हो सके। इस मौके पर विनोद सोनी, राजन गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, श्याम उमर, राहुल शर्मा, अखिलेश कश्यप, श्यामू सोनी, शिवम, संतोष, विनय आदि रहे।

chat bot
आपका साथी