भाजपा आइटी विभाग ने तय की रणनीति

म्योरपुर ब्लाक के वन विभाग के अतिथि गृह में रविवार को भाजपा आई टी सेल की बैठक मंडल संयोजक पुष्पेंद्र की अध्यक्षा में सम्पन्न हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Mar 2019 09:17 PM (IST) Updated:Sun, 10 Mar 2019 09:17 PM (IST)
भाजपा आइटी विभाग ने तय की रणनीति
भाजपा आइटी विभाग ने तय की रणनीति

जासं, गोविदपुर (सोनभद्र) : म्योरपुर ब्लाक के वन विभाग के अतिथि गृह में रविवार को भाजपा आइटी सेल की बैठक मंडल संयोजक पुष्पेंद्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। आगामी लोकसभा चुनाव 2019 के संकल्प को साकार करने के लिए दुद्धी विधानसभा 403 के म्योरपुर मंडल एवं बभनी मंडल के साइबर सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। भाजपा जिला मंत्री दीपक सिंह ने चुनाव से संबंधित विषय पर चर्चा की। साथ ही भाजपा आइटी विभाग के जिला सह संयोजक व बभनी मंडल प्रभारी अमित रावत ने आइटी विभाग के कार्यकर्ताओं को धारदार होने के लिए मंत्र दिया।बैठक में पुष्पेंद्र सिंह, दीपक कुमार अग्रहरि,अंकुश अग्रहरि, संजीव अग्रहरि, विकास अग्रहरि, रामेश्वर प्रसाद, व बभनी मंडल से आकाश जायसवाल, उमेश कुमार, सतीश जायसवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी