दलितों के हित के लिए भाजपा ने किया है सर्वाधिक कार्य

जागरण संवाददाता सोनभद्र भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन जिला कार्यालय पर रविवार को आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डा. संजय निर्मल रहे। इसके बाद दलित बस्ती के सफाई कर्मियों के साथ समरसता सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 04:17 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 04:17 PM (IST)
दलितों के हित के लिए भाजपा ने किया है सर्वाधिक कार्य
दलितों के हित के लिए भाजपा ने किया है सर्वाधिक कार्य

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन जिला कार्यालय पर रविवार को आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डा. संजय निर्मल रहे। इसके बाद दलित बस्ती के सफाई कर्मियों के साथ समरसता सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। जो कार्यकर्ता आज सामने बैठे हैं वही कल मंच पर बैठेंगे। यह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। किसी अन्य दल में नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है, सबसे ज्यादा विकास गरीबों का हो रहा है। गरीब सबसे ज्यादा अनुसूचित जाति के हैं, इसलिए तमाम ऐसी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिससे उनको लाभ हो सके। कहा कि प्रधानमंत्री ने जनधन योजना के माध्यम से कोरोना काल जैसे संकट में गरीबों के खातों में पैसा दिया। गरीबों को मुफ्त अनाज दे रहे है, जिससे कोई भी गरीब व्यक्ति भूखा न रह सके। कहा कि अभी कुछ ही दिन पहले सिधु बार्डर पर एक दलित की निर्मम हत्या कर दी गयी, इसपर कांग्रेस, सपा, बसपा चुप क्यों है? कांग्रेस शासित राज्य में दलितों पर अत्याचार हो रहा है। जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि भाजपा के शासन काल में हर वर्ग को सम्मान मिल रहा है। सम्मान भाजपा सरकार में किया गया। विकास कार्य को गिनाते हुए कहा कि दलित समाज के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अनेकों विकास कार्य किए हैं। शौचालय बनवाकर खुले में शौच के कलंक को धोने का कार्य भाजपा ने किया। इस मौके पर सरजू बैसवार, पन्नालाल पासवान, रजनीश, जितेंद्र सोनकर, दीपक कन्नौजिया, देवेंद्र पटेल, कृष्णमुरारी गुप्ता, रामसुंदर निषाद, उदयनाथ मौर्य, पन्नालाल आदि रहे।

chat bot
आपका साथी