पिछड़े वर्ग को छलने का काम कर रही भाजपा सरकार

समाजवादी पार्टी का पिछड़ा वर्ग कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को राब‌र्ट्सगंज रामलीला मैदान में हुआ। इसमें पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष दयाराम प्रजापति ने प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के बारे में बताया। कहा कि भाजपा सरकार पिछड़े वर्ग के लोगों को छलने का काम कर रही है। कार्यक्रम में अन्य अतिथियों व वक्ताओं ने भी भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर बोला।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Oct 2018 09:02 PM (IST) Updated:Tue, 02 Oct 2018 09:23 PM (IST)
पिछड़े वर्ग को छलने का काम कर रही भाजपा सरकार
पिछड़े वर्ग को छलने का काम कर रही भाजपा सरकार

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : समाजवादी पार्टी का पिछड़ा वर्ग कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को राब‌र्ट्सगंज स्थित रामलीला मैदान में हुआ। इसमें मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष दयाराम प्रजापति ने प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के बारे में बताया। कहा कि यह सरकार पिछड़े वर्ग के लोगों को छलने का काम कर रही है।

मुख्य अतिथि ने कहा कि भाजपा सरकार को पिछड़े वर्ग की जनहित की योजनाओं से कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा ऐसी पार्टी है जो हमेशा पिछड़े वर्ग के लोगों को गुमराह करने का काम की है। पूर्व चेयरमैन एससी-एसटी आयोग रामदुलार राजभर ने कहा कि अपराध चरम पर है। सम्मेलन को पूर्व मंत्री राजनारायन ¨बद, राष्ट्रीय सचिव निषाद संघ लौटन राम निषाद, पूर्व सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग प्रमोद चंद्र मौर्य, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामहरी चौहान, प्रदेश सचिव जवाहर लाल मौर्य, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, जिलाध्यक्ष विजय यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधपाल आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर घोरावल के पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे, दुद्धी के पूर्व विधायक रूबी प्रसाद के साथ ही रामनिहोर यादव, लालता, रवि कुमार गोड़, डा. केडी ¨सह पटेल, हृदयनारायण गोंड़, बद्री ¨सह पटेल, हिदायत उल्ला खां, महफूज आदि मौजूद थे।

नहीं हो रहा विकास

उत्तर प्रदेश में जिस तरह का विकास चाहिए उस तरह का विकास नहीं हो रहा है।यह बातें समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दयाराम प्रजापति ने मंगलवार को पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समय में प्रदेश का विकास तेजी से हो रहा था। पिछड़े वर्ग को जो सम्मान मिलता था वह अब नहीं मिल रहा है।

chat bot
आपका साथी