बूथों व सेक्टर विस्तार पर भाजपा ने की मंत्रणा

-मजदूर संघ कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक -कार्यकर्ताओं की समस्या के समाधान का भी मि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Mar 2018 08:20 PM (IST) Updated:Thu, 08 Mar 2018 08:20 PM (IST)
बूथों व सेक्टर विस्तार पर भाजपा ने की मंत्रणा
बूथों व सेक्टर विस्तार पर भाजपा ने की मंत्रणा

-मजदूर संघ कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक

-कार्यकर्ताओं की समस्या के समाधान का भी मिला आश्वासन

जागरण संवाददाता, ओबरा (सोनभद्र) : भारतीय जनता पार्टी मंडल चोपन की बैठक गुरुवार को भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में हुई। बैठक में 2019 के लोकसभा चुनाव के संदर्भ में बूथों की संरचना एवं सेक्टरों के विस्तार पर मंत्रणा हुई। इसमें मुख्य अतिथि चंदौली जनपद के प्रभारी व पूर्व संगठन मंत्री रामलखन ¨सह ने मंडल के पदाधिकारियों, सेक्टर संयोजक एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को बूथों पर निरंतर सक्रिय रहते हुए जनमानस की समस्याओं के निस्तारण में मदद करने को कहा।

बैठक में उपस्थित राजेश श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं की समस्या को देखते हुए संगठन द्वारा शीघ्र ही उनके निदान का आश्वासन दिया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रहरि व संचालन मंडल महामंत्री सतीश पांडेय ने किया। बैठक में ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमती देवी, जिला मंत्री सुनीता पांडे, शंभू नारायण ¨सह, पूर्व मंडल अध्यक्ष आशुतोष ¨सह, महेंद्र केसरी, रामनिवास तोमर, मीडिया प्रभारी छोटेलाल मिश्र, कन्हैया लाल जायसवाल, विकास पटेल, रंजना ¨सह, वीरेश ¨सह, नीलेश मिश्र, सुखनंदन चौरसिया, आईटी सेल संयोजक मनोज ¨सह, बृजेश पांडेय, तीरथराज शुक्ल, भगवानदास केसरी, अजय भारती, जोखू खरवार, विकास पाठक, संतोष साहनी, सुनील ¨सह, अजीत तिवारी, उमाशंकर जायसवाल, बबलू निषाद, प्रेम पटेल, शुभम कौशिक, सत्यदेव पांडे आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी