बापू की जयंती समारोह पर भाजपाजनों ने निकाली पदयात्रा

भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में पदयात्रा का शुभारंभ राम मंदिर प्रांगण में हुआ। यहां ओबरा विधायक संजीव गोड़ ने पार्टी का झंडा दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। पदयात्रा वीआईपी रोड से सुभाष तिराहे, आंबेडकर चौराहे होते हुए सिनेमा रोड से चोपन रोड होकर राममंदिर में पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमती देवी, विधान सभा प्रभारी माला चौबे,

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Dec 2018 06:12 PM (IST) Updated:Sat, 01 Dec 2018 09:10 PM (IST)
बापू की जयंती समारोह पर भाजपाजनों ने निकाली पदयात्रा
बापू की जयंती समारोह पर भाजपाजनों ने निकाली पदयात्रा

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को 15 दिवसीय पदयात्रा का शुभारंभ किया। राब‌र्ट्सगंज में यात्रा का शुभारंभ सदर विधायक, म्योरपुर में सांसद और घोरावल के शाहगंज में घोरावल विधायक ने यात्रा को रवाना किया।

राब‌र्ट्सगंज नगर में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल व सदर विधायक भूपेश चौबे ने विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी सुनील ¨सह को पार्टी का झंडा देकर पदयात्रा को रवाना किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि गांधीजी की 150 वीं जयंती के अवसर पर 15 दिवसीय पदयात्रा का आयोजन किया गया है। इसमें सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि योजनाओं का लाभ पात्रों को मिल रही है कि नहीं। इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन वीरेंद्र जायसवाल, चुर्क-गुरमा की नगर पंचायत अध्यक्ष गीता देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, रामनरेश पासवान आदि मौजूद थे। संचालन अजीत चौबे ने किया।

म्योरपुर : म्योरपुर कस्बे में सांसद छोटेलाल खरवार व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा के नेतृत्व में लिलासी मोड़ से लेकर पंचायत भवन तक पदयात्रा निकालकर जनता को केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। इस मौके पर विपिन बिहारी, लालता जायसवाल, सोना बच्चा अग्रहरि, दीपक ¨सह, अमर केश ¨सह, सुजीत आदि मौजूद थे।

शाहगंज : शाहगंज मंडल के हनुमान तिराहे से पदयात्रा शुरू की गई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विद्यासागर राय एवं घोरावल विधायक डा. अनिल कुमार मौर्य ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। इस कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी कृष्णमुरारी गुप्ता, मंडल अध्यक्ष नर¨सह, राजेश मिश्रा, कैलाश वैसवार, जिलामंत्री सुरेश शुक्ल आदि मौजूद थे। ओबरा में विधायक ने पदयात्रा को किया रवाना

ओबरा: भारतीय जनता पार्टी की पदयात्रा का शुभारंभ राम मंदिर प्रांगण में हुआ। यहां ओबरा विधायक संजीव गोड़ ने पार्टी का झंडा दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। पदयात्रा वीआइपी रोड से सुभाष तिराहे, आंबेडकर चौराहे होते हुए सिनेमा रोड से चोपन रोड होकर राममंदिर में पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमती देवी, विधानसभा प्रभारी माला चौबे, जिलामंत्री रामसुंदर निषाद, मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रहरी, बृजेश पांडेय, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विशाल पांडेय, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष दारा शिकोह, रंजना ¨सह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी