बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत

स्थानीय थाना क्षेत्र के रहरियाडाड़ गांव रविवार की शाम करीब सवा छह बजे एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 09:52 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:04 AM (IST)
बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत
बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत

बभनी (सोनभद्र): स्थानीय थाना क्षेत्र के रहरियाडाड़ गांव रविवार की शाम करीब सवा छह बजे एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इससे उसकी मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा 12 वर्षीय बालक घायल हो गया। उसे सीएचसी बभनी में भर्ती कराया गया है। झोझवा गांव निवासी 20 वर्षीय उपेंद्र कुमार अपने चचेरे भाई 12 वर्षीय रामकुमार को बाइक पर बैठाकर बभनी बाजार गया था। वापस जाते समय रहरियाडाड़ गांव के पास आसनडीह-बभनी मार्ग पर यूकेलिप्टस के पेड़ से जा टकराया। आस-पास के लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों को सीएचसी भेजवा, जहां उपेंद्र को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

chat bot
आपका साथी