देश की आजादी में भगत सिंह ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

जागरण संवाददाता गुरमा(सोनभद्र) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पटवध स्थित पार्टी कार्यालय में शहीद ए आजम भगत सिंह के 114 वीं जयंती मनायी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन के साथ नमन किया। इस दौरान उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 12:08 AM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 12:08 AM (IST)
देश की आजादी में भगत सिंह ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
देश की आजादी में भगत सिंह ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

जागरण संवाददाता, गुरमा(सोनभद्र) : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पटवध स्थित पार्टी कार्यालय में शहीद ए आजम भगत सिंह के 114 वीं जयंती मनायी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन के साथ नमन किया। इस दौरान उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।

वक्ताओं ने भगत सिंह के युवावस्था से लेकर फांसी दिए जाने तक के सफर को याद करते हुए कहा कि देश की आजादी में उनके जैसे युवा क्रांतिकारी के महत्त्वपूर्ण योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। आजादी के दिन आंदोलन के दौरान भगत सिंह ने अपने कम उम्र में ही तमाम युवाओं को देश की आजादी और साम्यवादी विचारधारा लैस किया और उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव आरके शर्मा ने भी जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के परिवेश में भगत सिंह जैसे विचारों से प्रभावित क्रांतिकारी की जरूरत है। भगत सिंह को आदर्श मानने वाले देश के नौजवानों को आगे आने की जरूरत है। इस मौके पर अमरनाथ सूर्य, प्रेमचंद गुप्ता, कमला प्रसाद, सुरज रावत, संतोष शर्मा, सुनील कुमार सोनी, विरेंद्र सिंह गोंड़ आदि थे।

भगत सिंह की जयंती पर पौधारोपण

जागरण संवाददाता, डाला(सोनभद्र) : शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर मंगलवार को सपा छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने कोटा में पौधारोपण किया। छात्र सभा के ब्लाक अध्यक्ष दीपू शर्मा के नेतृत्व में शहीद-ए-आजम भारत सिंह की जयंती पर पौधारोपण किया गया। उन्होंने कहा कि भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए 23 वर्ष की उम्र में ही अपने प्राणों की आहुति दे दी। आज की युवा पीढ़ी को शहीद-ए-आजम के कृतत्व को स्मरण करते हुए उनके विचार धाराओं पर चलने की अति आवश्यकता है। देश का भविष्य इन्ही युवा पीढि़यों के कंधे पर है। इस मौके पर आतिष, बबलू, कामेश्वर, कृष्णा, राजू, सुरेश गोंड़, धर्मेंद्र कुमार, राजदीप, रविद्र, राजेश, अवधेश, वीरेंद्र आदि थे।

chat bot
आपका साथी