अधिकारियों-कर्मियों के सहयोग से हुआ बेहतर कार्य

जागरण संवाददाता सोनभद्र जिलाधिकारी एस. राजलिगम को कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को विदाइ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Jan 2021 06:33 PM (IST) Updated:Fri, 01 Jan 2021 10:51 PM (IST)
अधिकारियों-कर्मियों के सहयोग से हुआ बेहतर कार्य
अधिकारियों-कर्मियों के सहयोग से हुआ बेहतर कार्य

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : जिलाधिकारी एस. राजलिगम को कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को विदाई दी गई। अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए जहां उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की वहीं जिलाधिकारी ने 17 माह कार्य के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों से मिले सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। मुख्य विकास अधिकारी डा. अमित पाल शर्मा ने कहा कि विदाई का क्षण वास्तव में काफी दुखदायी होता है। सरकारी सेवाओं में स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है।

बता दें कि एस. राजलिगम कुशीनगर के जिलाधिकारी बनाए गए हैं। अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. नेम सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुशील कुमार यादव, उप जिलाधिकारी सदर डा. कृपा शंकर पांडेय, उप जिलाधिकारी घोरावल जैनेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी ओबरा प्रकाश चंद्र, जिला विकास अधिकारी रामबाबू त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी